27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब सीसामऊ नाले की टेस्टिंग होगी दीपावली पर

गंगा में गिर रहे सबसे बड़े नाले को अब दीपावली तक की मोहलत मिल गई है. अब इसे त्‍योहार बाद ही टैप किया जाएगा. पिछले दिनों नाले को टैप करने के लिए टेस्टिंग की गई थी, लेकिन 15 मिनट में ही डीएस पाइप में लीकेज हो गया था.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Alok Pandey

•

Updated: 7 Nov 2018, 1:43 PM IST

Kanpur

अब सीसामऊ नाले की टेस्टिंग होगी दीपावली पर

कानपुर। गंगा में गिर रहे सबसे बड़े नाले को अब दीपावली तक की मोहलत मिल गई है. अब इसे त्‍योहार बाद ही टैप किया जाएगा. पिछले दिनों नाले को टैप करने के लिए टेस्टिंग की गई थी, लेकिन 15 मिनट में ही डीएस पाइप में लीकेज हो गया था. इसके चलते आनन-फानन में टेस्टिंग को बंद कर दी गई. इसके बाद मंगलवार को पाइप की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया. लीकेज बैंड को ठीक कर इसको कंक्रीट की बीम से सपोर्ट दिया गया है. कंक्रीट को सूखने के लिए 3 दिन तक छोड़ा गया है. वहीं जल निगम जीएम आरके अग्रवाल ने बताया कि दीपावली के चलते स्टाफ भी नहीं है और बैंड का कार्य पूरा कर दिया गया है. 3 दिन बाद ही अब टेस्टिंग की जाएगी. तब तक के लिए कार्य रोक दिया गया है.

मिली है ऐसी जानकारी
गंगा में गिर रहे 5 नालों को टैप करने के लिए कार्य कर रही जीएसजे इनवो कंपनी ने अभी तक जल निगम को कार्यों के लिए माइक्रो बार चार्ट मांगा था. इसके लिए कई बार ठेकेदार को नोटिस दिया जा चुका है, लेकिन ठेकेदार ने अभी तक नहीं दिया. इससे कार्य में लगातार बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं. वहीं नवाबगंज और म्योर मिल नाले में डायवर्जन के लिए गेट भी नहीं लगाए गए हैं. इससे नाले को टैप नहीं किया जा सका है.

1.5 करोड़ से बदली जाएगी 30 मीटर पाइप लाइन
वहीं दूसरी ओर खबर मिली है कि करीब 1 साल पहले डैमेज हुई पकरिया स्थित सीवर लाइन को अब ठीक किया जाएगा. इसके लिए 1.5 करोड़ रुपए से टेंडर भी अंतिम प्रक्रिया में हैं. लाइन ठीक न होने से अभी तक करीब 2 करोड़ लीटर सीवेज मुंशीपुरवा पंपिंग स्टेशन से पंप किया जा रहा है. वहीं इस लाइन के ठीक हो जाने के बाद सीधे जाजमऊ एसटीपी तक पानी पंप किया जा सकेगा. सीवर लाइन का 30 मीटर का हिस्सा डैमेज हो गया था. इस लाइन से गोविंद नगर, बाकरगंज सहित अन्य इलाकों का सीवर ट्रीट होने के लिए जाजमऊ एसटीपी तक जाता था. जल निगम जीएम आरके अग्रवाल ने बताया कि टेंडर बिड के लिए ओपन कर दिए गए हैं. 1 मेनहोल से दूसरे मेनहोल तक करीब 30 मीटर के हिस्से का निर्माण किया जाना है.