ऐसा बताया रिसर्च स्कॉलर ने
इस प्रोजेक्ट से जुड़े रिसर्च स्कॉलर हिमांशु कुमार ने बताया कि लैब लेवल पर कई बार ट्रायल किया जा चुका है. बीते डेढ़ साल से प्रो केएस वेंकटेश व प्रो सुमाना गुप्ता के साथ पीएचडी स्कॉलर सौमित भïट्टाचार्य व हिमांशु ने करीब डेढ़ साल पहले इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया था. इस मेथड में बेस्ट क्वालिटी का एक कैमरा, प्रोसेसिंग यूनिट के अलावा एक मॉनीटर का इस्तेमाल होता है. कैमरा जैसे ही इमेज क्लिक करेगा, उसकी प्रॉसेसिंग चंद सेकेंड में ही पूरी हो जाएगी और मानीटर पर ट्रैक की क्लियरेंस शो करने लगेगी.