मिलेगा ऐसा फायदा
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कानपुर से चलने वाली रिवर्स शताब्दी व दिल्ली से वाया कानपुर होकर लखनऊ चलने वाली स्वर्ण शताब्दी की कपलिंग में दिसंबर तक बदलाव कर दिया जाएगा. जिसके बाद इस सुविधा का लाभ लाखों कानपुराइट्स भी उठा सकेंगे. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, स्वर्ण शताब्दी नार्दन रेलवे जोन की ट्रेन होने की वजह से यह सुविधा यात्रियों को उस ट्रेन में अक्टूबर माह से ही मिलने की संभावना जताई जा रही है.