28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाधान दिवस से हुए गायब, अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

समाधान दिवस के मौके पर बिना बताए अधिकारियों के गायब रहने पर डीएम ने कड़े तेवर दिखाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है. पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक बिना सूचना अब्सेंट पाए गए.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Alok Pandey

•

Updated: 19 Sep 2018, 2:17 PM IST

Kanpur

समाधान दिवस से हुए गायब, अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

कानपुर। समाधान दिवस के मौके पर बिना बताए अधिकारियों के गायब रहने पर डीएम ने कड़े तेवर दिखाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है. पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक बिना सूचना अब्सेंट पाए गए. वहीं आईजीआरएस पोर्टल में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण करने के लिए शिकायतकर्ता से सक्षम अधिकारी फोन पर बात करें. प्राप्त शिकायत उस विभाग की न हो तो संबंधी विभाग को समय से वापस किया जाए. डीएम विजय विश्वास पंत ने यह निर्देश बिल्हौर में आयोजित समाधान दिवस के मौके पर अधिकारियों को दिए. उन्होंने समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण एक हफ्ते में करने के निर्देश दिए. इस दौरान 103 शिकायतें प्राप्त हुईं.

दिए गए हैं निर्देश
सरकारी जमीनों पर होने वाले कब्जों पर सख्ती दिखाते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाए साथ ही अभियान चलाकर सरकारी भूमि पर कब्जे मुक्त कराए जाए. बड़े भूमाफियाओं को चिन्हित कर एफआईआर दर्ज कराते हुए गिरफ्तारी की जाए.

ऐसी मिली शिकायत
समाधान दिवस के दौरान गुजेपुर गांव अरोल निवासी विजय कुमार मिश्रा ने सीसी रोड की गुणवत्ता सही न होने की शिकायत की, इस पर डीएम ने 3 सदस्यीय टीम गठित की. पप्पू वर्मा निवासी बिल्हौर ने पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की. इस पर एसडीएम बिल्हौर को कब्जा खाली कराने के निर्देश दिए. हरिपाल निवासी हालामऊ बिल्हौर ने शिकायत करते हुए कहा कि 4 महीने पहले हाईटेंशन लाइन के चलते फसल जलकर खाक हो गई थी, अभी तक मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की. इस पर तत्काल मुआवजा देने के निर्देश डीएम ने दिए.

दिखाई जाएगी बायोमैट्रिक उपस्‍थिति
सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बायोमैट्रीक हाजिरी सुनिश्चित कराने और बिल्हौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की 1 महीने की बायोमैट्रिक उपस्थिति दिखाने के निर्देश दिए. समाधान दिवस के मौके पर एसएसपी अनन्त देव, एसडीएम बिल्हौर हिमांशु गुप्ता, सीएमओ अशोक शुक्ला, तहसीलदार बिल्हौर समेत अन्य विभागों के सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे. वहीं तहसील सदर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग की 13, पुलिस की 27, नगर निगम की 9, केस्को की 11, डूडा की 12, केडीए की 8 और अन्य 27 शिकायतें प्राप्त हुई. मोके पर 4 शिकायतें निस्तारित की गई.