कानपुर. जिले के पनकी ऑक्सीजन प्लांट (Oxygen Plant) में शुक्रवार सुबह रिफिलिंग के दौरान ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से एक श्रमिक की मौके पर मौत हो गई और कम से कम 2 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। कानपुर के दादानगर इंडस्ट्रियल एरिया में पनकी ऑक्सीजन प्लांट में सी-13 प्लांट से आक्सीजन फुटकर व अस्पतालों को सप्लाई की जाती है। कोरोना संकट के चलते अभी प्लांट 24 घंटे चल रहा है। शुक्रवार सुबह चार बजे मर्दनपुर निवासी मजदूर मुराद अली सिलिंडर रिफिल कर रहा था, उसी दौरान अचानक एक सिलिंडर फट गया।