1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहलगाम आतंकी हमला: शुभम द्विवेदी की पत्नी-पिता का बयान, बोले-आतंकी हमले को नष्ट करना छोटी बात नहीं

Pahalgam terror attack पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के पिता ने कहा कि नौ आतंकी अड्डों को नष्ट करना छोटी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत की मंशा आतंकियों को मारने की थी ना कि वहां की जनता को। ‌एशान्या ने कहा कि जब तक आतंकवाद है। सिंदूर अभियान चलता रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 11 May 2025, 2:55 PM IST

Pahalgam terror attack पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी एशान्या और संजय द्विवेदी ने सीज फायर को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकियों को खत्म करने के लिए सिंदूर अभियान चलाया गया था।‌ पाकिस्तान के अंदर आतंकियों के नौ अड्डों को भारतीय सेना ने खत्म किया है‌। संजय द्विवेदी ने कहा सरकार ने आतंकवादियों को खत्म करने के लिए अभियान चलाया था। एशान्या ने कहा कि पाकिस्तान सिंदूर को कभी नहीं भूलेगा।

यह भी पढ़ें: Public holiday: सोमवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, स्कूल, कॉलेज, बैंक, सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले शुभम द्विवेदी अपनी पत्नी पिता व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहलगाम घूमने गए थे। जहां आतंकवादियों ने धर्म पूछ कर उनकी हत्या कर दी। धर्म पूछ कर हत्या करने के मामले की घटना के बाद विश्व में कड़ी प्रतिक्रिया आई। भारत ने पाकिस्तान के अंदर आतंकवादी अड्डों को समाप्त करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। 3 दिन बाद ही दोनों पक्षों में सीजफायर को लेकर समझौता हो गया। हालांकि पाकिस्तान ने सीरीज फायर को नहीं माना और लगातार हमला कर रहा है।

शुभम द्विवेदी की पत्नी प्रधानमंत्री को बोली- थैंक यू

इस संबंध में शुभम द्विवेदी की पत्नी एशान्या ने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी है। ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया। उन्हें भारतीय सेना और प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा है। यह लड़ाई आतंकवाद को खत्म करने के लिए शुरू हुई थी। जब तक आतंकवाद रहेगा। तब तक सिंदूर अभियान चलता रहेगा। ‌

प्रधानमंत्री के निर्णय पर टिप्पणी नहीं

सीजफायर के सवाल पर संजय द्विवेदी ने कहा कि हमें अपने प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा है। जो उचित होगा। वह निर्णय लेंगे। उनके निर्णय पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। हमारी सेना ने पाकिस्तान के  अंदर उनके नौ आतंकी अड्डों को नष्ट किया है। प्रति उत्तर में पाकिस्तान ने ड्रोन हमला किया। जिसे भी भारत की बहादुर सेना ने नाकाम किया है। पाकिस्तान में आतंकियों के 9 अड्डों को नष्ट करना छोटी बात नहीं है। सरकार की कार्यवाही वहां पाकिस्तान के निर्दोष नागरिकों को करने के लिए नहीं थी ना ही कोई हिंदू चाहता है। हम सभी चाहते हैं कि आतंकवाद समाप्त हो।