
प्रदेश के सभी स्कूलों, कॉलेजों, बैंकों में 12 मई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज, बैंक यूनियन की वार्षिक अवकाश तालिका में यह जानकारी दी गई है। बेसिक शिक्षा परिषद की अवकाश तालिका के अनुसार परिषद के नियंत्रण में आने वाले सभी स्कूल और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में यह आदेश लागू होगा।
उत्तर प्रदेश की फर्रुखाबाद में आगामी 12 में को बुद्ध पूर्णिमा मनाया जाएगा इस दिन प्रदेश सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। जिसमें जिलाधिकारी कार्यालय के अतिरिक्त विकास भवन, उद्योग भवन, खादी ग्राम उद्योग बोर्ड सहित अन्य कार्यालय शामिल है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की अवकाश तालिका में भी 12 में को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर छुट्टी घोषित किया गया है। अवकाश तालिका के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद से संबद्ध सभी विद्यालय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में छुट्टी रहेगी। अब मंगलवार को सभी कार्यालय खुलेंगे।
इसी क्रम में बैंक यूनियन की अवकाश तालिका के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार 12 मई को अवकाश रहेगा। 12 मई को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इस दिन बैंक ऑफ़ बड़ौदा स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया यूनियन बैंक सहित अन्य सभी बैंकों में अवकाश रहेगा। अब मंगलवार को बैंकों में कामकाज होगा।
Updated on:
10 May 2025, 6:38 AM IST
Published on:
10 May 2025, 6:24 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.