9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैसा नहीं मिला तो नशे के लती पति ने गर्भवती पत्नी के साथ किया एेसा खौफनाक काम, कांप उठी पुलिस

पैसा नहीं मिला तो नशे के लती पति ने गर्भवती पत्नी के साथ किया एेसा खौफनाक काम, कांप उठी पुलिस

2 min read
Google source verification
pregnant woman

crime

कानपुर. बिल्हौर थानाक्षेत्र के कलिकापुरा गांव में एक दिलदहला देने वाली घटना हुई। एक नशे के लती पती ने शराब के पैसे नहीं देने पर अपनी गर्भवती पत्नी को कमरे के अंदर बंद कर डंडे से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पति समेत दो पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

शराब के लिए मांग रहा था पैसा

बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के कलिकापुरवा निवासी कन्हैया लाल के बेटे आनन्द की शादी दो साल पूर्व अंजलि (23) से हुई थी। इन दिनों विवाहिता गर्भवती थी। जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर नशे की हालत में आनंद अपने घर पहुंचा और पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगे।

अंजली ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो आरोपी आगबबूला हो गया। घर पर रखे डंडे से उसे पीटते हुए कमरे के अंदर ले गया और उसकी बेरहमी से पिटाई की और मरा समझ कर मौके से भाग गया। परिजन और पड़ोसी घायल महिला को लेकर नजदीक के अस्पलाल में पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य जुटाए। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पति और सास को हिरासत लिया।

गर्भवती पत्नी पर नहीं आया तरस

आरोपी पति आनंद राजमिस्त्री है। इसका विवाह 18 अप्रैल 2016 को नया निवादा अलियापुर गांव निवासी रामशंकर की बेटी ज्योति संग हुई थी। रामशंकर ने पुलिस को बताया कि आनंद अक्सर उसकी बेटी से मारपीट करता था। शराब के चलते उसे काम मिलना बंद हो गया और इसके कारण वह बेटी से आएदिन मायके से पैसे लाने की डिमांड करता। मृतका के पिता ने बताया कि आरोपी को अपनी गर्भवती पत्नी पर तरस नहीं आया और उसका बेहरमी से कत्ल कर दिया। मृतका की मां का पोस्टमार्टम हाउस में रो-रो कर बुरा हाल था। मृतका की मां ने बताया कि अभी 15 दिन पहले बेटी को पांच हजार रुपए खर्च के लिए भिजवाए थे, लेकिन नशे क लती दमाद पूरे पैसे शराब में उड़ा दिए।

18 माह के नाती को ले गए मायकेवाले

मृतका के पिता ने बताया कि बेटी की मौत के बाद उसका 18 माह का बेटा सूरज अनाथ हो गया। आरोपी जब पत्नी को पीट रहा था तब सूरज रोने लगा और उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़कर आए। 18 माह का दुधमुंहा बेटा सूरज का मां की मौत के बाद बेहाल है। वहीं, सूरज को अपने साथ रखने के लिए मायके और ससुराल पक्ष में तनातनी की स्थिति बनी हुई है। उधर, ज्योति की मौत से मायके पक्ष भी बेहाल है।

एसओ के बताया कि पति आनंद, ससुर कन्हैयालाल, सास वाशा देवी और दोनों ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आनंद और वाशा देवी को हिरासत में लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इन पर अन्य धराएं लगाई जाएंगी।

photo- demo