
Kanpur news:पुलिस पर GSVM के प्राचार्य ने लगाए गंभीर आरोप, बोले -"दर्ज नहीं करते मुकदमा"
Kanpur news:कानपुर में मुकदमा न दर्ज करने और पीड़ितों को परेशान करने का आरोप पुलिस पर आए दिन लगता रहते है। इस बार मुकदमा न दर्ज करने का आरोप किसी और ने नहीं बल्कि जीएसवीएम कॉलेज के प्राचार्य ने पुलिस पर लगाया है। प्राचार्य का कहना है कि उन्हें एक कर्मचारी से खतरा है और शिकायती प्रार्थना पत्र देने के बाद भी पुलिस सहयोग नहीं कर रही है।
पूरे मामले को लेकर जीएसवीएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने पुलिस पर आरोप लगाते हैं बताया कि कुछ माह पहले निजी एम्बुलेंस वालों और हॉस्पिटल से निजी नर्सिंग होम में मरीजों को भेजने के मामले में कार्रवाई की थी। इस पर एक कर्मचारी ने उनको फोन पर धमकी दी थी। मामले में तहरीर स्वरूप नगर थाने दिए तीन महीने हो गए है।लेकिन फिर भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मेडिकल कॉलेज और हैलट प्रबंधन की ओर से दी गई तहरीर पर भी कार्रवाई कभी नहीं करती।
वही पूरे इस मामले पर स्वरूप नगर पुलिस ने चुप्पी साथ ली है। कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। वही पुलिस अधिकारियों को कहना है कि मामले की जांच कर जो भी दोषी है। उसके ऊपर कारवाई की जाएगी।
Published on:
10 Dec 2023 08:15 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
