6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजू श्रीवास्तव के नाम पर दो सड़क व एक पार्क का होगा नामाकरण, जानें कहां

मशहूर हास्य कलाकार और हरदिल अजीज राजू श्रीवास्तव की यादों को दिलों में रखने के लिए कानपुर नगर निगम ने एक फैसला लिया है कि, वह कानपुर शहर की दो सड़कों और एक पार्क का नाम दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के नाम पर रखेगा।

2 min read
Google source verification
raju_srivastava.jpg

मशहूर हास्य कलाकार और हरदिल अजीज राजू श्रीवास्तव की यादों को दिलों में रखने के लिए कानपुर नगर निगम ने एक फैसला लिया है कि, वह कानपुर शहर की दो सड़कों और एक पार्क का नाम दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के नाम पर रखेगा। पार्षद कमल शुक्ला बेबी, महेंद्र पांडे और सुनील कनौजिया ने दो सड़कों और एक पार्क का नाम दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा। एक सड़क किदवई नगर में उनके आवास के बाहर और दूसरी स्वरूप नगर में भोलेश्वर मंदिर में स्थित है और पार्क भी उनके घर के पास स्थित है। केएमसी सूत्रों के अनुसार उनके नाम पर उनके घर के सामने स्थित पार्क में उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।

21 सितंबर को राजू श्रीवास्तव ने किया अलविदा

कानपुर के किदवई नगर इलाके के रहने वाले मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 21 सितंबर को 58 साल की उम्र में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में निधन हो गया था। राजू श्रीवास्तव का असली नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था और उन्हें गजोधर भैया के नाम से जाना जाता था। उन्हें समाजवादी पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में कानपुर सीट से नामांकित किया था लेकिन उन्होंने टिकट वापस कर दिया। बाद में वह उसी वर्ष भाजपा में शामिल हो गए। वह उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी थे।

यह भी पढ़े - राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, अंतिम संस्कार में पहुंची ये हस्तियां

पार्क में टहलने वालों के लिए फ्री

कानपुर नगर निगम सदन में पार्षद अमोद त्रिपाठी ने सदन में प्रस्ताव लगाया था कि, कारगिल पार्क की तर्ज पर नानाराव पार्क में प्रवेश शुल्क लिया जाए लेकिन सुबह व शाम पार्क में टहलने वालों को इस शुल्क से मुक्त रखा जाए। इसके अलावा घूमने आने वालों से शुल्क लिया जाएगा। पांच साल से 12 साल तक के बच्चों से पांच रुपए और उससे बड़ों से 10 रुपए शुल्क लिया जाएगा।

यह भी पढ़े - काशी में देव दीपावली उत्सव सात नवंबर को ही मनाया जाएगा, बैठक में निर्णय