
कानपुर में कट गया हैदराबाद में खड़ी स्कूटी का चालान
कानपुर। हैदराबाद में खड़ी स्कूटी का कानपुर में चालान कट गया और चालान फोटो के साथ वाहन को मालिक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर भेज दिया गया. ये बात आपके लिए भी भले ही चौंकाने वाली हो, लेकिन सौ फीसदी सच है. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि एक ही नंबर पर दो स्कूटी चलाई जा रही थीं. जांच में असली नकली का खुलासा हुआ तो एसपी ट्रैफिक से शिकायत की गई. इस पर्दाफाश इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से हुआ. ये कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि ऐसी कई शिकायतें पुलिस अधीक्षक यातायात के पास पहुंच रही हैं.
ऐसी मिली जानकारी
माहेश्वरी मोहाल निवासी अनीता ओमर ने बताया कि उनके बेटे स्पल्य ओमर के नाम से स्कूटी यूपी 78 ई डी 4703 है. स्पल्य हैदराबाद की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर है. नौकरी लगने के बाद जनवरी 2018 में वह स्कूटी भी अपने साथ लेकर चला गया. 5 अक्टूबर को अचानक घर में स्कूटी का ई-चालान पहुंचा तो अनीता चौंक गईं. चालान 23 अगस्त को बड़ा चौराहा पर रेड लाइट जंप करने पर काटा गया. उन्होंने फोन पर स्पल्य का जानकारी दी तो उसने बताया कि स्कूटी तो उसके पास हैदराबाद में है.
पड़ताल के बाद पता चला
स्पल्य के पड़ोसी चाचा एसके गुप्ता ने बताया कि कंट्रोल रूम में पड़ताल करने पर पता चला कि जो सीसीटीवी फुटेज में रेड लाइट जंप का उल्लंघन करते हुए जो वाहन दिख रहा है, वह एक्टिवा है. वहीं उनके पास टीवीएस ज्यूपिटर है. बाद में चता चला कि किसी और की गाड़ी पर स्पल्यकी स्कूटी का नंबर डालकर शहर में चलाया जा रहा है.
नहीं बख्शा इन्हें भी
क्रिकेटर अंकित राजपूत की पत्नी का चालान भी कुछ इसी तरह बड़ा चौराहा पर हुआ. यूपी 100 हमीरपुर में तैनात दरोगा पिता सियाराम राजपूत के पास अंकित की बाइक है. बाइक डेढ़ साल से हमीरपुर में ही है. इसके बाद भी चालान घर पहुंचा तो सभी हैरान रह गए. अंकित का छोटा भाई अभिषेक आईटीएमएस के कंट्रोल रूम पहुंचा और चालान के दौरान की फोटो देखी तो दंग रह गया. अंकित की यूपी 78 डी यू 0284 नंबर की साधारण बादक है, जिस गाड़ी पर उसका नंबर इस्तेमाल किया गया, वह स्पोर्ट्स बाइक लग रही है. अंकित के छोटे भाई अभिषेक ने मामले की लिखित शिकायत एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार से की है.
अब तक कार्रवाई भी नहीं हुई
राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेटर होने के साथ ही अंकित के पिता दरोगा भी हैं. इसके बावजूद भी ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है. परेशान होकर सियाराम राजपूत ने जुर्माना भरने की बात कही. आईटीएमएस ने शहर में एक दो नहीं, बल्कि कई चोरी की बाइकों को इस तरह से पकड़ा है, जिनपर दूसरी गाड़ी के नंबर को डालकर चलाया जा रहा है.

Published on:
19 Oct 2018 03:45 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
