17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिकन्दरा विधानसभा उपचुनाव : इन पूंजीपति प्रत्याशियों के बीच होगी सीधी टक्कर

नावी संग्राम करोड़पति उम्मीदवारों के बीच होना तय माना जा रहा है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Shatrudhan Gupta

•

Updated: 6 Dec 2017, 4:59 PM IST

bye election

sikandra assembly bye election

कानपुर देहात. सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र की रिक्त सीट पर उपचुनाव में नामांकन तिथि समाप्त होने के बाद भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपनी दलगत राजनीति शुरू कर दी है। चुनावी समीकरण बनाने के लिये प्रत्याशी रणनीति तैयार करने मे जुट गये हैं। स्व. मथुरापाल के पुत्र भाजपा से अजीत पाल, कांग्रेस से प्रभाकर पांडेय एवं सपा से पवन कटियार का टिकट कटने के बाद सीमा सचान मैदान मे हैं। तीनों दलीय प्रत्याशी करोड़पति हैं, जो पूंजी मे कम नहीं हैं। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों की तरफ से घोषित अपनी शिक्षा व चल-अचल संपत्तियों के विवरण से यह बात सामने आई है। इससे चुनावी संग्राम करोड़पति उम्मीदवारों के बीच होना तय माना जा रहा है।

विदेश में केमिकल इंजीनियर पढ़े भाजपा प्रत्याशी

सिकंदरा विधनसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनावी समर में उतरे विधायक स्व. मथुरा प्रसाद पाल के पुत्र व विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले अजीत सिंह पाल केमिकल इंजीनियर हैं। नामांकन के दौरान दाखिल किए गए शपथ पत्र में उन्होंने अपनी चल अचल संपत्ति की जो घोषणा की है। उसके तहत उनके पास 19 लाख 65 हजार 522 रुपये की चल व एक करोड़ 15 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के नाम 11 लाख 43 हजार की चल व 56 लाख की अचल संपत्ति है। अजीत पाल के पास दो सौ ग्राम सोने के आभूषण व एक रिवाल्वर तथा उनके पैत्रक गांव मैदू व नेहरू नगर अकबरपुर में दो मकान तथा मैदू, टकटौली व बाढापुर में 6 एकढ़ कृषि भूमि भी हैं। जबकि उनकी पत्नी के पास 300 ग्राम सोने व 500 ग्राम चांदी के आभूषण व तीन एकड़ कृषि भूमि भी है।

इंटरमीडिएट उत्तीर्ण कांग्रेस प्रत्याशी भी करोड़पति

सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे इंटरमीडिएट उत्तीर्ण प्रभाकर पांडेय भी करोड़पति हैं। उनके पास 76 लाख 96 हजार 273 रुपये की चल संपत्ति तथा 34 लाख की अचल संपत्ति है। जबकि उनकी पत्नी के नाम 15 लाख 73 हजार की चल व 51 लाख की अचल संपत्ति है। इसमें प्रभाकर के ऋषिकेश स्थित स्टेट बैंक में 3 लाख 23 हजार, पीएनबी में 4 लाख 77 हजार 634 रुपये, एक्सेस बैंक में 11 हजार 944 रुपये, आईडीबीआई बैंक में 10 हजार 223 रुपये हैं। इसके अलावा सेंट्रल बैंक दिल्ली में 10 लाख 14 हजार 696 रुपये व एचडीएफसी दिल्ली में 7 लाख 9 हजार 332 रुपए उपलब्ध हैं। उनके पास दो सौ ग्राम सोने के आभूषण, एक रायफल व एक रिवाल्वर तथा पत्नी के नाम 250 ग्राम सोने व 500 ग्राम सोना के अलावा उनके पास फोर्ड इंडीवर व सेंट्रो कार भी है। जबकि पत्नी का टिहरी गढ़वाल में होटल है।

सपा से सीमा सचान भी पूंजीपति

सिकंदरा विधानसभा के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सीमा सचान हिंदी में परास्नातक के साथ करोड़पति भी हैं। वे मुरलीपुर, पतारी रार कानपुर नगर की निवासी हैं। उनके परिवार के पास कुल 22 करोड़ 25 लाख कीमत की चल-अचल संपत्ति है। इसमें उनके पास खुद की 1.45 करोड़ की चल संपत्ति है। इसमें बैंक जमा के तौर पर लगभग 5.44 लाख नकदी है। 15 लाख के शेयर, 460 ग्राम सोना व 750 ग्राम चांदी के आभूषण, जिनकी कीमत 13.30 लाख है। इनके पास 32 बोर का लाइसेंसी रिवाल्वर है। उनके पति राकेश सचान के पास 12 लाख कीमत की क्वालिस कार व 35 हजार कीमत की डिस्पोजल जीप है। 65 ग्राम सोने के आभूषण हैं। लाइसेंसी रिवाल्वरए राइफल व दोनाल बंदूक भी है।

सीमा के पास अचल

संपत्ति में उपहार में मिला दो करोड़ कीमत का के.ब्लॉक किदवई नगर कानपुर का प्लाट है। जबकि पति के पास 16 करोड़ की अचल संपत्ति है। आजीविका के लिए पेट्रोल पंप हैं। सीमा पर 50 हजार व उनके पति राकेश सचान पर 3 करोड़ का ऋण भी है। पति पत्नी दोनों आयकर दाता हैं।