कानपुर. उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों का बोलबाला है। इनके चलते आम शहरी खौफजदा हैं। अपराधी अब पुलिस पर भी भारी पडऩे लगे हैं। बुधवार को पनकी थानाक्षेत्र स्थित चौकी इंचार्ज हमराही सिपाहियों के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर एक संदिग्ध पर पड़ी। दरोगा ने उसे रूकने को कहा, लेकिन वो भागकर एक जगह छिप गया और पुलिस पर फायर झोंक दिए। गोली सीधे दरोगा को लग गई और वो गिर गए। उनके साथ चल रहे सिपाहियों ने भागकर अपनी जान बचाई। बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल दरोगा को हैलट में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।