17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

11 इंटरनेशनल चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बीएसएनएल के अफसर बन वारदात को देते थे अंजाम

पकड़े गए सभी चोर अलग अलग शहरों के रहने वाले हैं और कानपुर में एक साथ मिलकर घटना को अंजाम देते थे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 6 Dec 2017, 11:41 AM IST

UP police arrest international thief in Kanpur UP hindi news

11 इंटरनेशनल चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बीएसएनएल के अफसर बन वारदात को देते थे अंजाम

कानपुर. जुही थानाक्षेत्र स्थित मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने एक घर पर धावा बोलकर वहां से 11 चोरों को धरदबोचा। आरोपी बीएसएनएल के अफसर बनकर अंडर ग्राउंड तार को पार करते थे। पकड़े गए सभी चोर अलग अलग शहरों के रहने वाले हैं और कानपुर में एक साथ मिलकर घटना को अंजाम देते थे। आरोपियों के पास बीएसएनएल कर्मियों की ड्रेस, फर्जी आईडी के साथ ही एक जेसीवी थी। गैंग का सरगना आफताब अपने को एसडीओ बताकर पुलिस से भी रौब दिखाया करता था।

जेसीबी के साथ लाखों का तार बरामद

दो महीने पहले बीएसएनएल की अंडर ग्राउंड डाली गयी लाखो कीमत की तार चोरी कर ली गयी थी। पुलिस ने तार चोरी की घटना को दर्ज करके चोरों को दबोचने के लिए मुखबिरों का जाल बिछा दिया था। मुखबिर की सूचना पर जूही थाने की पुलिस ने 11 लोगो को गिरफ्तार किया जिनके पास से चोरी में इस्तेमाल करने वाली जेसीबी मशीन समेत 2 अन्य गाड़िया बरामद हुयी। अशोक वर्मा ने बताया कियह गैंग इतना शातिर है की यह सभी बीएसएनएल कर्मियों की ड्रेस में रहते है इनके पास फर्जी कागजात भी रहते है जिसकी वजह से इनपर शक नहीं किया जा सकता था। जब यह लोग जीसीबी से खुदाई करते थे तब पुलिस जब इनको टोकती थी तब इस गैंग का सरगना आफ़ताब वा शादाब पुलिस को फर्जी कागजात दिखा देते थे। पुलिस ने जब इनकी धर पकड़ शुरू की तब इस गैंग के 11 लोग पकड़ में आ गए जबकि कुछ लोग मौके से भागने में सफल हो गए जिनकी तलाश की जा रही है।


सरगना शातिर अपराधी

केबिल चोर गैंग का सरगना आफ़ताब शातिर अपराधी है और पहले छोटी-मोटह चोरी की वारदातें किया करता था। नौबस्ता पुलिस ने इसको एकबार जेल भी भेजा था। जेल से बाहर आने के बाद इसने अपना गैंग बना लिया, जो बीएसएनएल के कर्मचारी बनकर जेसीवी के जरिए जमीन से तार निकाल लेते और लाखों में बेच देते। चोरों के अांतक से पुलिस के साथ बीएसएनएल विभाग भी परेशान था। गोविंदनगर के साथ जुही पुलिस ने गैंग को दबाचने के लिए मुखबिर लगाए और आरोपी हत्थे लग गए।