निर्वाचन आयोग की सूची के मुताबिक, कुशीनगर, मुरादाबाद तथा हमीरपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। कुशीनगर और हमीरपुर में सपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष था, जिसे राज्य की सत्ता बदलने के बाद अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटा दिया गया था। मुरादाबाद के जिला पंचायत अध्यक्ष ने त्यागपत्र सौंप दिया था। कुशीनगर और मुरादाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, जबकि हमीरपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष तथा सदस्य पद के लिए इटावा समेत 25 जिलों में चुनाव होगा।