जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी के.विजयेंद्र पांडियान ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जनपद में ग्राम पंचायतों के प्रधानों के वैधानिक रूप से रिक्त स्थानों/पदों जो न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हो, पर उप निर्वाचन के मतदान व मतगणना की संशोधित समय सारिणी जारी की गई है। डीएम पांडियान ने बताया कि अब उपचुनाव के लिए होने वाला मतदान 21 अगस्त के स्थान पर 25 अगस्त को पूर्वान्ह 7 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतों की गिनती अब 24 अगस्त को नहीं कराया जाएगा। इसकी तिथियों में भी परिवर्तन किया गया है। मतगणना 28 अगस्त को पूर्वान्ह 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक संपन्न कराया जाएगा।