राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अगुवाई में परीक्षा समिति ने डिग्री शुल्क माफ करने का फैसला लिया गया है। बताया गाय कि विश्वविद्यालय में करीब 10 लाख से अधिक डिग्रियां बनी रखी हैं, जिन्हें छात्र लेने नहीं आए हैं। रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि अब छात्रों को आवेदन करना होगा और डिग्री उनके घर पहुंच जाएगी। साथ ही वर्ष 2007 से अब तक के छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जबकि इससे पूर्व के छात्रों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा।