14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर
सावधान! कहीं आप तो नहीं ले रहे ये मीठा जहर, होली पर ऐसे चलता है सिंथेटिक खोये का गोरखधंधा
Play video

सावधान! कहीं आप तो नहीं ले रहे ये मीठा जहर, होली पर ऐसे चलता है सिंथेटिक खोये का गोरखधंधा

कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र के नेला गांव में खुलेआम जहरीला खोया बनाया जा रहा है.... देखें वीडियो
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 26 Feb 2018, 8:15 PM IST

अरविंद वर्मा
कानपुर देहात. होली का त्यौहार हो या फिर कोई भी पर्व। गोरखधंधा करने वाले लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। ऐसे लोग इन पर्वों पर धन कमाने के लालच में खुलेआम जहर बेचना शुरू कर देते हैं। यही हाल है जिले के रसूलाबाद क्षेत्र का, जहां इस रंग-बिरंगे पर्व होली की मस्ती के बीच कारोबारी खोया व मिठाई के रूप जहर परोसने में मशगूल हैं। अहम बात ये है कि ये सारा खेल अधिकारियों की नाक के नीचे होता है, लेकिन जिम्मेदारों को कानो कान खबर नहीं होती। यही वजह है कि इन के हौंसले इतने बुलंद हैं कि धड़ल्ले से खोया भठ्ठी धधकाकर जहर बनाने का काम करते हैं।

ऐसा ही रसूलाबाद क्षेत्र के नेला गांव में एक मामला सामने आया, जहां पर खुलेआम जहरीला खोया बनाया जा रहा है। वह भी पहले तो दूध में से क्रीम निकालते हैं। फिर बाजारों में बिकने वाला दूध के पाउडर के साथ रिफाइन्ड मिला कर केमिकल का प्रयोग करके सिंथेटिक खोये के रूप में जहर तैयार कर दिया जाता है। डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सिंथेटिक खोया जहर का काम करता है।

त्यौहारों की धमाचौकड़ी के समय यह गोरखधंधा खूब फलता फूलता है। फिर यही खोया कानपुर देहात से लेकर कानपुर शहर की बड़ी दुकानों में सप्लाई किया जा रहा है। इतना सब होने के बावजूद भी फूड आधिकारी अंजान बने हुए हैं। समय-समय पर ये आरोप लगते रहते हैं कि गोरखधंधे की जानकारी होने के बावजूद अधिकारी इन खोया भठ्ठियों पर नहीं जाते, क्योंकि खोया व्यापारी पहले ही इन अधिकारियों की जेब गरम कर देते हैं।