27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

औचक निरीक्षण में टेनरीज़ की हालत ने हैरत में डाला डीएम को

पिछले दिनों जाजमऊ स्थित टेनरीज़ का डीएम ने औचक निरीक्षण किया, तो टेनरी संचालकों की ओर से किए गए सभी दावों की पोल खुल गई. आलम ये रहा कि स्थिति को देखकर डीएम भी हैरान रह गए.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Alok Pandey

•

Updated: 22 Oct 2018, 3:24 PM IST

Kanpur

औचक निरीक्षण में टेनरीज़ की हालत ने हैरत में डाला डीएम को

कानपुर। पिछले दिनों जाजमऊ स्थित टेनरीज़ का डीएम ने औचक निरीक्षण किया, तो टेनरी संचालकों की ओर से किए गए सभी दावों की पोल खुल गई. आलम ये रहा कि स्थिति को देखकर डीएम भी हैरान रह गए. किसी भी टेनरी में मानकों के अनुकूल कार्य नहीं होता पाया गया. क्‍या दिखा ऐसा मौके पर, आइए जानें.

मांगी गई रिपोर्ट
औचक निरीक्षण के दौरान देखा गया कि क्षमता से अधिक टेनरी वेस्ट उत्पन्न हो रहा था और इसके लिए लगाए गए मीटर भी खराब पाए गए. जल निगम की गंगा प्रदूषण इकाई की ओर से किए जा रहे मेंटीनेंस कार्य में भी भारी अनियमितताएं पाई गईं. इससे 30 नवंबर तक कार्य पूरा होने पर संशय के बादल आ गए हैं. उन्होंने पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों को से दो दिन में डिटेल रिपोर्ट मांगी है.

लगभग तय है टेनरी बंद होना
27 और 28 अक्टूबर को टेनरी और गंगा की स्थिति का जायजा लेने के लिए जजों की टीम आ रही है. इसी संबंध में डीएम ने निरीक्षण किया था. निर्णायकों की रिपोर्ट के बाद 15 दिसंबर से 15 मार्च तक टेनरी बंदी पर मुहर लग जाएगी. निरीक्षण में डीएम ने सबसे पहले छबीले पुरवा पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया. यहां बेहद धीमी गति से कार्य चल रहा था. इसको देखते ही डीएम का पारा चढ़ गया और उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर जल निगम को कड़ी फटकार लगाई. साथ ही दिन रात कार्य कराने के निर्देश दिए.

करानी होगी वीडियोग्राफी
जाजमऊ एसटीपी तक जाने वाले चैनल सफाई कार्य व निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान भी निमार्ण कार्य की रफ्तार सुस्त पाई गई. तेजी से कार्य कराने के निर्देश दिए गए. निर्माण कार्य में जंग लगी सरिया का प्रयोग किया जा रहा था. इसे डीएम ने तत्काल हटवाने के निर्देश दिए. सभी कार्यों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराने के लिए डीएम ने कहा. निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी विवेक श्रीवास्तव, उ.प्र. पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कुलदीप मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.