6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेजस ने भी धारण किया भगवा रंग, जल्द ट्रैक पर दौड़ेगी छुक-छुक

दिल्ली और लखनऊ के बीच चलेगी यह ट्रेन, शताब्दी-राजधनी से तेज दौड़ेगी तेज, किराए भी वसूले की ज्यादा
3 min read
Google source verification
tejas in saffron colour speed up soon between new delhi on lucknow

तेजस ने भी धारण किया भगवा रंग, जल्द ट्रैक पर दौड़ेगी छुक-छुक

कानपुर। पिछले साल योगी आदित्यनाथ ने जैसे ही यूपी के सीएम पद की शपथ ली, वैसे ही प्रदेश के अलावा देश में भगवा रंग सिर चढ़ कर बोलने लगे। कई सरकारी व प्राईवेट इमारतों के साथ ही बीजेपी व अन्य लोग इसी कलर का गमछा डालकर निकलनें लगे। जहां-जहां सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली, सभा व सरकारी कार्यक्रम होते हैं, वहां-वहां भगवा की धूम दिखाई पड़ती है। इसी से प्ररित होकर रेलवे ने भी अपनी एक ट्रेन का रंग भगवा कर ट्रैक पर दौड़ाने के लिए कमर कस ली है। 22 तरह की सुविधाओं से लैस तेजस एक्सप्रेस की बोगियों को भगवा, भूरे और पीले रंग से गढ़ा गया है। यह ट्रेन दिल्ली से कानपुर होते हुए लखनऊ के लिए जल्द ट्रैक पर दौड़ती हुई दिखेगी।

साढ़े तीन घंटे में पहुंचाएगी दिल्ली
तेजस एक्सप्रेस की पहली ट्रेन पिछले साल मुंबई गोवा के बीच चली थी। अब दूसरी नई तेजस दिल्ली से लखनऊ का सफर करने को तैयार है। इस बार तेजस ट्रेन में कई बदलाव किए गए हैं, पहले जो ट्रेन नीले रंग में चलती थी, अब वो भगवा भूरे और पीले रंगों में यात्रियों को लुभाएंगी। यह नई तेजस कई तकनीकी सुविधाओं से भी लैस होगी, इसमें सुरक्षा की दृष्टि से हर कोच में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। साथ ही वाई-फाई, विनायल रैपिंग मनपसंद खाने की भी सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी। यह ट्रेन 200 किमी प्रतिघंटे की रफ़्तार से पटरी पर दौड़ेगी। तेजस के जरिए यात्रर कानपुर से दिल्ली की दूरी महज साढ़े तीन घंटे में पूरी कर सकेंगे।

शताब्दी-राजधानी से ज्यादा होगा किराया
दिल्ली से चलकर तेजस कानपुर में रूकेगी और फिर लखनऊ के लिए रवाना होगी। रेलवे के अधिकारियों की मानें तो इसका किराया शताब्दी और राजधानी से करीब 20 से 25 फीसदी अधिक होगा। तेजस सप्ताह में पांच दिन चलेगा। गुरूवार और शनिवार को इसे अवकाश दिया गया है। सेंट्रेल स्टेशन में दिल्ली व लखनऊ जाने वाले यात्रियों से जब इस ट्रेन के बारे में पूछा गया तो उनका कहना है कि हां सुना है कि भगवा रंग में तेजस जल्द ही ट्रैक पर दौड़ेगी। मुलगंल के कारोबारी रमेश प्रसाद गुप्ता कहते हैं कि तेजस के चलने से कानपुर के व्यापारियों को फाएदा होगा। शताब्दी और राजधानी में टिकट नहीं मिलने के लिए हमलोगों को दूसरी ट्रेनों के जरिए दिल्ली जाना पड़ता है। अब तेजस के आने से समय की बचत होगी। वहीं रघुराज कहंते हैं भगवा रंग की ट्रेन में सफर करने के लिए हम इंतजार कर रहे हैं। जिस दिन वो कानपुर से दिल्ली जाएगी, उसके पहले ही हम टिकट बुक करा लेंगे।

अगस्त में दौड़ सकती है तेजस
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि नई तेजस एक्सप्रेस में खिड़कियों पर ऑटोमेटिक तरीके से चलने वाले पर्दे लगाए गए हैं। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इस ट्रेन को इसी वर्ष मार्च में चलाए जाने की योजना थी, लेकिन समय पर कोच की आपूर्ति न हो पाने के कारण इसे टाल दिया गया। इससे पहले मई 2017 में सरकार मुंबई गोवा के बीच एक तेजस एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू कर चुकी है, ये ट्रेन नीले रंग की है। रेलवे के अधिकारियों की मानें तो तेजस इसी माह ट्रैक पर दिखेगी। ट्रेन पूरी तरह से सज-धज कर तैयार है और सिर्फ अब रेलमंत्री पियूष गोयल की हरी झंडी दिखाने का इंतजार कर रही है। गोविंदपुरी स्टेशन में रेलवे की महिला कर्मचारी ने बताया कि भगवा रंग बुराई पर अचछाई का प्रतीक है और इसे हर सरकारी संस्थानों में लगाया जाना चाहिए।

बीजेपी नेता बैठकर जाएंगे दिल्ली
बीजेपी नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि भगवा रंग एकता और अच्छाई का प्रतीक है। इसे धारण करने से कोई भी इंसान गलत कार्य करने से पहले सौ बार सोचेगा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भगवा कपड़े धारण करते हैं और सत्य के रास्ते पर चलते हैं। मैथानी ने कहा कि जिस दिन तेजस दिल्ली से लखनऊ जाएगी और जब वापस फिर राजधानी को लौटेगी तो हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ उसमें सफर करेंगे। मैथानी ने कहा कि कुछ लोगों को भगवा के बजाए हरे रंग से प्यार है और इसी के चलते वो आएदिन इस पर बयानबाजी करते रहते हैं। जबकि भगवा जोड़ने का काम करता है। हम तो चाहते हैं कि हर इंसान को भगवा रंग अपनाना चाहिए।