3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये ‘रोबोट’ सीसीटीवी की मदद से तलाश रहे हैं सीवर लाइन के ब्लॉकेज

नमामि गंगे के तहत शहर में नई सीवर लाइन बिछाने और पुरानी लाइनों के मेंटीनेंस के लिए नगर निगम आधुनिक 'रोबोट’ की मदद ले रहा है. विदेशों की तर्ज पर सीवर लाइन की सफाई में ये बहुत मददगार साबित हो रहे हैं. अभी तक सीसीटीवी से लैस इस रोबोट के जरिए 70 किमी. लाइन को मेंटेन करने में इसकी मदद ली जा चुकी है.

2 min read
Google source verification
Kanpur

ये ‘रोबोट’ सीसीटीवी की मदद से तलाश रहे हैं सीवर लाइन के ब्लॉकेज

कानपुर। नमामि गंगे के तहत शहर में नई सीवर लाइन बिछाने और पुरानी लाइनों के मेंटीनेंस के लिए नगर निगम आधुनिक 'रोबोट’ की मदद ले रहा है. विदेशों की तर्ज पर सीवर लाइन की सफाई में ये बहुत मददगार साबित हो रहे हैं. अभी तक सीसीटीवी से लैस इस रोबोट के जरिए 70 किमी. लाइन को मेंटेन करने में इसकी मदद ली जा चुकी है. इस रोबोट की मदद के बाद सीवर लाइनों में इंसानों को उतरने का खतरा नहीं उठाना पड़ता है. यही नहीं लाइन में होने वाले किसी भी प्रकार के डैमेज को भी आसानी से इस रोबोट के जरिए चेक किया जा सकता है. 300 डायमीटर की सीवर लाइन में यह रोबोट आसानी से काम कर रहे हैं.

ऐसा बताया जानकारों ने
जल निगम के सहायक अभियंता शशांक पांडेय ने इस बारे में बताया कि सीसीटीवी से लैस 4 पहियों पर सवार रोबोट को ऑपरेट करने के लिए सीवर लाइन के ऊपर एक व्यक्ति होता है, जो डिवाइस के माध्यम से इसे डायरेक्शन देता है. इसमें एक रस्सी बंधी होती है और सीसीटीवी वायर इसमें कनेक्ट होती है. एक बार सीवर लाइन में उतरने पर यह 1 किमी. तक लाइन को सर्च कर सकता है.

ऐसे कर सकता है काम
यही नहीं ये लाइन के अंदर की यह लाइव फोटोज़ के साथ-साथ फोटो क्लिक करके भी भेजता है. इससे टीम को आसानी से ब्लॉकेज का पता चल जाता है. किसी भी सतह पर इसे उतारा जा सकता है और यह बिना पलटे ही अपना काम कर सकता है.

ऐसे किए जा रहे कार्य
डिस्ट्रिक्ट-1 में 290 किमी सीवर लाइन की सफाई और मेंटेनेंस का कार्य नमामि गंगे के तहत किया जा रहा है. इसके तहत कल्याणपुर में 100 किमी. और डिस्ट्रिक्ट-1 में 250 किमी. सीवर लाइन की सफाई का कार्य किया जा रहा है. 80 करोड़ रुपए की लागत से बड़ी जेट मशीनों के जरिए जगह-जगह सीवर सफाई की जा रही है. बता दें कि सीवर सफाई को नमामि गंगे के तहत पूरे शहर को 4 भागों में बांटा गया है. ग्वालटोली, वीआईपी रोड, हडर्ड चौराहा, एमजी रोड, कचहरी, फूलबाग, हीरामनपुरवा, कर्नलगंज, तलाकमहल, चुन्नीगंज, जाजमऊ सहित अन्य जगहों पर सीवर लाइन की सफाई का कार्य किया जा रहा है.