10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये एयर फिल्टर आपकी सांसों को बचाएगा प्रदूषण की मार से

आईआईटी कानपुर के सिडबी इनोवेशन एंड इंक्‍यूबेशन सेंटर में एक ऐसा एयर फिल्‍टर तैयार हुआ है जो न सिर्फ स्‍वच्‍छ साफ सांस लेने में मददगार साबित होगा बल्‍कि किफायती भी रहेगा.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Alok Pandey

•

Updated: 19 Oct 2018, 11:38 AM IST

Kanpur

ये एयर फिल्टर आपकी सांसों को बचाएगा प्रदूषण की मार से

कानपुर। आईआईटी कानपुर के सिडबी इनोवेशन एंड इंक्‍यूबेशन सेंटर में एक ऐसा एयर फिल्‍टर तैयार हुआ है जो न सिर्फ स्‍वच्‍छ साफ सांस लेने में मददगार साबित होगा बल्‍कि किफायती भी रहेगा. इसको लेकर आईआईटी का दावा है कि डिजाइन के स्‍तर पर ये दुनिया का पहला एयर फिल्‍टर है जो नाक पर टिक सकता है.

ऐसी मिली है जानकारी
इसको आईआईटी के पेटेंट ऑफिसर रवि पांडेय और जूनियर टेक्‍निकल सुप्रिटेंडेंट संतोष प्रमानिक ने मिलकर तैयार किया है. इसको लेकर रवि बताते हैं कि अभी तक सिर्फ मास्‍क वाले एयर फिल्‍टर बाजार में आते थे. इससे लोगों को कई तरह के नुकसान होते थे. एक तो वह नैनो पार्टिकल प्रदूषण (छोटे कण) को नहीं रोक पाता था और दूसरा सांस लेने की गति भी धीमी हो जाती थी, लेकिन आईआईटी में तैयार हुए नोजल ब्रीथिंग फिल्‍टर के अंदर सिल्‍कन (बच्‍चों की दूध की बॉटल के निप्‍पल में इस्‍तेमाल होता है) लगा हुआ है. ये नाक पर आसानी से टिकने में मदद करता है. बल्‍कि छींकने और दौड़ने पर भी मास्‍क नहीं गिरेगा.

इतने लोगों को मिलेंगे फ्री में
रवि बताते हैं कि फिल्‍टर प्रोटोटाइप (मॉडल) तैयार किया जा चुका है. पहले शहर के 200 लोगों को ये फिल्‍टर मुफ्त में दिया जाएगा. ट्रैफिक पुलिसकर्मी, आईआईटी के सिक्‍योरिटी गार्ड, अस्‍थमा पीड़ितों और पनकी में रहने वाले को बांटे जाएंगे. वह इसका इस्‍तेमाल करके अपना अनुभव बताएंगे. ऐसे में अगर कोई कमी होगी तो इसमें फिर संशोधन होगा.

इतना होगा दाम
इस एयर फिल्‍टर का दाम 350 रुपए निर्धारित है. फिल्‍टर के अंदर लगे प्रोडक्‍ट की जिंदगी फिलहाल 45 दिन की होगी. इसे हर 45 दिन में बदलना होगा. इसकी कीमत 200 रुपए आएगी.

मिलेगा चार अलग साइज़ों में
रवि इस बारे में बताते हैं कि नोजल को बाजार में उतारने के लिए वह उसको चार अलग-अलग साइज़ों में तैयार करा रहे हैं. पहला छोटे बच्‍चों के लिए होगा, दूसरा युवाओं के लिए होगा, तीसरा बड़ों के लिए होगा और चौथा जिनकी नाक बड़ी होती है उसके लिए होगा. इसको तैयार करने के लिए कई बड़ी कंपनियों से बात चल रही है. इसके अलावा यह भी ये भी विकल्‍प रखा गया है कि इसको आईआईटी में ही तैयार किया जाए.