कानपुर। वनवासी आश्रम खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के लिए यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुप मुंडा रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय पहुंचे। मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि नागरिक संसोधन एक्ट(सीएए) में देश के किसी भी नागरिक को नुकसान नही है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक प्रताड़ना का शिकार अल्पसंख्यकों को इसके जरिए भारत में शरण दी जाएगी। विरोधी दलों के बहकावे में मुस्लिम समाज को नहीं आना चाहिए। चंद वोटों के कारण सोनिया गांधी, मममा बनर्जी, प्रियंका गांधी के अलावा देश के अन्य नेता समाज को बांट रहे हैं, पर इनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।