17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस महिला भाजपा विधायक ने इस प्रत्याशी को लेकर दिया बड़ा बयान

भाजपा प्रत्याशी सरोजनी देवी के साथ अनुसूचित वर्ग के साथ सामान्य व पिछड़ा वर्ग के मतदाता जुड़ चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Shatrudhan Gupta

•

Updated: 14 Nov 2017, 7:46 PM IST

BJP MLA Nirmala Sankhwar

BJP MLA Nirmala Sankhwar

कानपुर देहात. यूपी नगर निकाय चुनाव मे प्रत्याशी नगर निकाय की सीट हथियाने के लिये पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। वहीं दलगत प्रत्याशी भी कुर्सी की चाह व वोटरों को लुभाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों से लेकर विधायकों व मंत्रियों तक को आमंत्रित कर रहे हैं। ऐसे हालात मे निकाय चुनाव विधानसभा चुनाव के समरूप दिखने लगा है। कुछ ऐसा ही चुनावी महासंग्राम झींझक नगर पालिका परिषद मे छिड़ चुका है, जहां मतदाताओं को जुटाने के लिये प्रत्याशियों मे जातिगत होड़ मची हुयी है।

झींझक नगर पालिका महिला आरक्षित सीट से सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी से पूर्व मे निकाय चुनाव लड़ चुके शिव कुमार कुलश्रेष्ठ की पत्नी सरोजनी देवी भाजपा के टिकट से चुनाव मैदान मे हैं। वहीं उनके सामने समाजवादी पार्टी (सपा) से रमा देवी सहित एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप कमलेश कुमारी भी दमखम से हुंकार भर रही हंै, जिसके चलते आज भाजपा कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर रसूलाबाद विधानसभा से भाजपा विधायक निर्मला संखवार जब झींझक पहुंचीं तो भाजपा कार्यकर्ताओं सहित पालिका के मतदाताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।

विपक्षी दलों के मुंह पर तमाचा जड़ा

मंच से सम्बोधित करते हुये विधायक निर्मला संखवार ने योगी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुये कहा कि सूबे की भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश से गुंडों माफियाओं को सफाया कर दिया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही लाभांवित योजनाएं आज देश की जनता को लुभा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह विधानसभा चुनाव मे भाजपा ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाकर विपक्षी दलों के मुंह पर तमाचा जड़ा है, उसी प्रकार नगर निकाय चुनाव मे भाजपा ने निर्विवाद व योग्य उम्मीदवारों को टिकट दिया है और प्रत्येक निकाय मे भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मेहनत से लगे हुये हैं, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि विधानसभा चुनाव की तहर ही नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा सभी सीटें जीतेगी।

सभी जातियों के लोगों का है समर्थन

विधायक निर्मला संखवार ने कहा कि झींझक से भाजपा प्रत्याशी सरोजनी देवी सरल स्वभाव की महिला हंै, जिनके साथ झींझक के मतदाता भी खुलेआम मैदान मे आ चुके हैं। उन्होंने मंच पर बैठे सांसद भोले सिंह के भाई राजू सिंह, ब्लॉक प्रमुख बब्बन शर्मा, चुनाव संयोजक गजेंद्र पाल, मंडल अध्यक्ष सेवाराम सहित अन्य कार्यकर्ताओं की तरफ इशारा करते हुये कहा कि भाजपा प्रत्याशी सरोजनी देवी के साथ अनुसूचित वर्ग के साथ सामान्य व पिछड़ा वर्ग के मतदाता जुड़ चुके हैं, जिससे अन्य प्रत्याशियों के होश फाख्ता हो चुके हैं। इसके बाद उन्होंने मतदाताओं से सरोजनी देवी को वोट करने की अपील की।