आपको बता दें कि एमपी में पकड़े गए विकास दुबे को यूपी पुलिस कानपुर लेकर आ रही थी, इसी बीच कानपुर में घुसते ही एसटीएफ की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ। हादसे में गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी घायल हुए। इसी गाड़ी में विकास दुबे भी था। गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस को उसका एनकाउंटर करना पड़ा। घटनास्थल से सात से आठ किलोमीटर दूर विकास दुबे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में विकास दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके सीने और कमर में गोली लगी थी।