
Team India
कानपुर. कानपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में जैसे ही भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपना 32वां शतक पूरा किया, वैसे ही उनका एक युवा प्रशंसक मैदान में कूद पड़ा। इस कारण मैच कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। दरअसल, विराट का यह फैन उन्हें बधाई देना चाहता था, लेकिन कोहली ने इशारा किया फिर सुरक्षा कर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया और मैदान से बाहर ले गए। प्रशंसक के हाथ में एक तिरंगा भी था। पुलिस ने उसे पकड़ कर कोतवाली में बैठा लिया है।
मालूम हो कि न्यूजीलैंड बनाम भारत के बीच ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए तीसरे एक दिवसीय मैच में टीम इंडिया अंतिम छड़ों में पासा पलटते हुए मैच जीत लिया, लेकिन पहले से लेकर आखिरी ओवर तक मैच में पलड़ा कीवियों का भारी रहा। लाथम जिस तरह से खेल रहे थे, उससे स्टेडियम में बैठे ४० हजार से ज्यादा दर्शकों के चेहरों पर मायूसी नजर आ रही थी, लेकिन अंतिम समय में भारतीय गेंदबाज कीवियों पर भारी पड़े और मैच अपने पाले में कर लिया। 49 ओवर में भुवनेश्वर की दूसरी गेद में ***** लगते ही पूरे स्टेडियम में सन्नाटा छा गया, लेकिन चार बॉल उन्होंने सटीक लेंथ पर डालकर टीम इंडिया की जीत की अधारशिला रख दी। टीम के जीतने के बाद कानपुर में दिवाली जैसा महौल है। लोग घरों के बाहर निकलकर पटाखे फोड़कर जीत का जश्र मना रहे हैं। वहीं, भारत की जीत के बाद कई स्थानों पर युवाओं ने जय श्री राम के नारे भी लगाए।
तिरंगा लेकर स्टेडियम में घुसा प्रशंसक
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपना 32वां शतक पूरा किया। मैच के दौरान ही उनका एक फैन मैदान के अंदर घुस गया। विराट कोहली ने इशारा किया फिर सुरक्षा कर्मी मैदान की ओर भागे। हालांकि तुरंत ही उसे पकड़ कर बाहर कर दिया गया। प्रशंसक के हाथ में एक तिरंगा भी था। जानकारी के मुताबिक शख्स का नाम राहुल है और वह कौशांबी का रहने वाला है। कौशांबी से कानपुर मैच देखने के लिए 1300 रुपए का टिकट लिया था। हालांकि पुलिस ने उसे पकड़ कर कोतवाली में बैठा लिया है। वह विराट का शतक पूरा होने के बाद बधाई देने के लिए मैदान के अंदर आया था।
रोहित शर्मा के लिए लकी ग्रीनपार्क
न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले दो मैचों में असफल रहे रोहित शर्मा के लिए ग्रीनपार्क स्टेडियम फिर लकी साबित हुआ। तीसरे और निर्णायक मुकाबले में रोहित का बल्ला खूब चला। रोहित ने यहां 138 गेंदों में 147 रन की धमाकेदार पारी खेली। वह ग्रीनपार्क पर अपने पुराने 150 रन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। 147 के स्कोर पर कीवी गेंदबाज सेंटनर का शिकार होकर रोहित पवेलियन लौट गए। रोहित ने 18 चौके और 2 छक्कों के साथ कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। वनडे कॅरियर का 15वां शतक जड़ रोहित ने टीम इंडिया को 337 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। विराट के साथ दूसरे विकेट के लिए 230 रन की साझेदारी की। रोहित कानपुर में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।
Published on:
29 Oct 2017, 10:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.