2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देना होगा साथ : महिलाओं के प्रति घरेलू और बाहरी हिंसा के खिलाफ बुलंद हुई आवाज

दिन पर दिन महिलाओं के खिलाफ़ घरेलू हिंसा के मामले बराबर बढ़ते जा रहे हैं. ये देश के लिए किसी बड़ी चिंता के विषय से कम नहीं है. ऐसे में महिलाओं को घरेलू और बाहरी हिंसा के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी. एक बात तो साफ़ है कि अत्याचार को सहने का वक्त अब खत्म हो गया है.

2 min read
Google source verification
Kanpur

देना होगा साथ : महिलाओं के प्रति घरेलू और बाहरी हिंसा के खिलाफ बुलंद हुई आवाज

कानपुर। दिन पर दिन महिलाओं के खिलाफ़ घरेलू हिंसा के मामले बराबर बढ़ते जा रहे हैं. ये देश के लिए किसी बड़ी चिंता के विषय से कम नहीं है. ऐसे में महिलाओं को घरेलू और बाहरी हिंसा के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी. एक बात तो साफ़ है कि अत्याचार को सहने का वक्त अब खत्म हो गया है. पिछले दिनों सर्किट हाउस में उ. प्र. राज्य महिला अयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने यह बातें पीड़िताओं से कही. इस दौरान उन्होंने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

बताया गया ऐसा
सुनवाई के दौरान चौबेपुर सीएचसी से आई महिला कर्मचारियों ने शिकायत करते हुए बताया कि सीएचसी के वाट्सऐप ग्रुप में ऊट-पटांग मैसेज किए जाते हैं और नाम भी डाला जाता है. इस मामले में सदस्य प्रभा गुप्ता ने अपनी गहरी नाराजगी जताई और अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए कहा. ताकि ऐसा करने वालों के खिलाफ़ सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई की जा सके. उसके बाद कोई ऐसा कृत्‍य करने के बारे में सोच भी न सके.

जांच के दिए गए निर्देश
सचेंडी से आई रामरती ने इस दौरान बताया कि ये बेहद दुखद घटना है. उनकी बेटी को गांव के ही कुछ लोग अगवा कर ले गए हैं. पुलिस के चक्‍कर लगाते लगाते एक महीने से भी ज्‍यादा का समय बीत चुका है. इसके बाद भी अब तक पुलिस ने कोई जांच नहीं की है और न ही आगे किसी जांच के होने की उम्‍मींद है.

आरोपी दे रहे हैं धमकी
आरोपी लगातार रिपोर्ट वापस लेने के लिए धमका रहे हैं, जिस पर प्रभा गुप्ता ने पुलिस की कार्यप्रणाली की जांच कर पीड़ित को जल्द न्याय दिलाने को कहा. सुनवाई के दौरान महिला इंस्पेक्टर व महिला दारोगा ही मौके पर मौजूद थीं. सीओ या एसपी के न रहने पर प्रभा गुप्ता ने इस मामले पर अपनी नाराजगी जताई. हालांकि कुछ ही देर बाद सीओ रवि कुमार सिंह पहुंच गए.