4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस थोड़ा इंतजार, कानपुर को मिलने वाले हैं 850 करोड़ के तोहफ़े

जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री लखनऊ में प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान केडीए सहित अन्य विभागों के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे. इसके लिए प्रोजेक्ट्स की लिस्ट तैयार की जा रही है.

less than 1 minute read
Google source verification
Kanpur

बस थोड़ा इंतजार, कानपुर को मिलने वाले हैं 850 करोड़ के तोहफ़े

कानपुर। जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री लखनऊ में प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान केडीए सहित अन्य विभागों के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे. इसके लिए प्रोजेक्ट्स की लिस्ट तैयार की जा रही है. फिलहाल केडीए ने करीब 850 करोड़ के 13 प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास व लोकार्पण की लिस्ट तैयार की है.

मांग गए हैं ऐसे प्रोजेक्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इस कड़ी में उत्‍तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी अनूप पांडेय के स्पेशल सेक्रेटरी व स्टाफ ऑफिसर की तरफ से केडीए सहित अन्य विभाग को पत्र भेजे हैं. पत्र में शिलान्यास व लोकार्पण के प्रोजेक्ट्स की जानकारी मांगी गई है.

फिलहाल हैं इतने प्रोजेक्‍ट्स
चीफ सेक्रेटरी का पत्र मिलने के साथ केडीए में शिलान्यास व लोकार्पण के लिए विकास व कंस्ट्रक्शन वर्क्‍स की लिस्ट तैयार की जाने लगी है. फिलहाल शिलान्यास व लोकार्पण के लिए 13 प्रोजेक्ट्स को चुना गया है. इनमें 8 कार्यों का शिलान्यास व 5 का लोकार्पण शामिल है.

करोड़ों के कार्यों का शिलान्यास
इन प्रोजेक्ट्स में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जवाहरपुरम, सकरापुर, ऊंचटी, विनगवां, सनिगवां व दीनदयालपुरम में बनाए जाने 11808 पीएमएवाई फ्लैट हैं. इसके अलावा शताब्दी नगर में एसटीपी व पार्क का सौंदर्यीकरण शामिल हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाए जाने वाले 11808 फ्लैट सहित इन 8 डेवलपमेंट व कंस्ट्रक्शन कार्यों की प्रोजेक्ट कास्ट तकरीबन 792 करोड़ है. इसके अलावा 5 अन्य कार्यों का लोकार्पण कराने की भी तैयारी हो रही है.

ये प्रोजेक्‍ट्स हैं शामिल
इसमें परेड स्थित केडीए क्रिस्टल कॉम्प्लेक्स कम मल्टीलेवल पार्किंग, रतनपुर में एसटीपी, चकेरी में पार्क व कम्यूनिटी सेंटर और न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस चौकी शामिल है. इन प्रोजेक्ट की कास्ट लगभग 69 करोड़ है. इस तरह केडीए ने शिलान्यास व लोकार्पण के कार्यो को मिलाकर करीब 850 करोड़ के 13 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास व लोकार्पण कराने की तैयारी की है.