27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘योग ने गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में देश का नाम कराया दर्ज’

पीएसआईटी कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन एवं वीरेंद्र स्वरूप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संयुक्त तत्वावधान में पिछले दिनों पीएसआईटी सभागार में सिग्नीफिकेंस ऑफ योगा एंड साउथ ऐशियन कल्चर इन मॉडर्न मैनेजमेंट प्रेक्टिसस विषय पर नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Alok Pandey

•

Updated: 23 Oct 2018, 11:34 AM IST

Kanpur

‘योग ने गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में देश का नाम कराया दर्ज’

कानपुर। पीएसआईटी कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन एवं वीरेंद्र स्वरूप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संयुक्त तत्वावधान में पिछले दिनों पीएसआईटी सभागार में सिग्नीफिकेंस ऑफ योगा एंड साउथ ऐशियन कल्चर इन मॉडर्न मैनेजमेंट प्रेक्टिसस विषय पर नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. इस कॉन्‍फ्रेंस में राज्य मंत्री श्रीपाद नाईक चीफ गेस्ट के रूप में मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि योग ने भारत के साथ पूरे विश्व को एक कर दिया है. इसके अलावा और क्‍या-क्‍या हुआ मौके पर, आइए जानें.

ऐसी मिली है जानकारी
देश में पहला योगा दिवस 21 जून को मनाया गया. इस दिन को 177 देशों के समर्थन के साथ मनाया गया. इसमें 81 देशों के प्रतिनिधियों ने मिलकर भाग लिया. इसी के साथ गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में देश का नाम दर्ज हुआ, जो सभी के लिए गर्व की बात है. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि योग को और बेहतर बनाने के लिए नेशनल योग बोर्ड का गठन किया गया है. इस बोर्ड का काम होगा योग को और भी ज्‍यादा बेहतर बनाना और उसे देश के कोने-कोने तक पहुंचाना.

योग मिलन है ऐसा
कार्यक्रम में मौजूद सांसद मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि योग हमारे पूर्वजों की धरोहर है. सिर्फ यही नहीं, मोहन जोदाड़ों की खुदाई तक में भी योग के प्रमाण मिले थे. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि योग शरीर, बुद्धि, मन एवं आत्मा का मिलन है. संस्थान के चेयरमैन प्रणवीर सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमें दूसरे देशों की सभ्यताओं एवं उनके विचारों को जानने का मौका मिलता है.

मौजूद रहे ये सब
कार्यक्रम संयोजक एवं डीन डॉ. शिवानी कपूर ने इस दौरान बताया कि विषेश अतिथि ने 'वैश्विक परिदृश्य में योग एवं भारतीय और दक्षिण एशियाई सभ्यताओं की विचारधारा का वर्तमान में महत्व’ विषय पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में विधायक अभिजीत सिंह सांगा, प्रबंध निदेशक शेफाली राज मौजूद रहे.