10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूषित हलवा खाने से 125 जने बीमार

मासलपुर. महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को गाजर का दूषित हलवा खाने से मासलपुर समेत आसपास के गांवों के करीब 125 जने बीमार हो गए। बीमारों में बच्चे, युवा, महिला, पुरुष शामिल हैं। पेट में दर्द तथा उल्टी-दस्त होने पर बीमारों को शाम करीब पांच बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बदायूं

•

image

Dinesh Kumar Sharma

•

Updated: 25 Feb 2017, 12:45 AM IST

मासलपुर. महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को गाजर का दूषित हलवा खाने से मासलपुर समेत आसपास के गांवों के करीब 125 जने बीमार हो गए। बीमारों में बच्चे, युवा, महिला, पुरुष शामिल हैं। पेट में दर्द तथा उल्टी-दस्त होने पर बीमारों को शाम करीब पांच बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। सूचना पर एसडीएम राजेन्द्र गोयल ने मौके पर पहुंच जानकारी ली। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनिल मीणा ने बताया कि दूषित हलवा खाने से लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गया था। इधर एसडीएम गोयल ने बताया कि हलवे के दूषित होने की जांच कराई जाएगी। मरीजों में अधिकतर मासलपुर, भावली, कसारा, नरायणा व कोरीपुरा गांवों के ग्रामीण शामिल है। मरीजों ने बताया कि उन्होंने मासलपुर की एक दुकान से हलवा खरीदा था। हलवा खाने के करीब 2-3 घंटे बाद पेट दर्द व उल्टी-दस्त की शिकायत हो गई।रात नौ बजे तक मरीजों के आने का सिलसिला चलता रहा।इनमें कुछेक लोगों को रात करीब साढ़े नौबजे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चिकित्सक ने फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई।

ये हुए बीमार

दूषित हलवा खाने से कान्हा जाटव मासलपुर, सुरेश प्रजापति गुबरेंडा, राधा हरिजन मासलपुर,रवि जाटव नरायणा, भावना जाटव नरायणा, रवीना जाटव भावली, गुड्डी मीणा भावली, आरती जाटव, रवि मीणा भावली, हरिबाई जाटव भावली, अनीता जाटव भावली, माया कुम्हार मासलपुर, राोहित जाटव मासलपुर , मोना जाटव मासलपुर, मनीषा जाटव, मोन्टी जाटव, लोकू जाटव भावली, हुकम सिंह जाटव भावली, कोमल नारायण, रोशनी नरायण, निशा नरायणा, पंकज जाटव नरायण, ज्योति जाटव भावली, लक्ष्मी कुम्हार भावली, किरण, गुडिया, कल्लू कुम्हार भावली, देवेन्द्र जाटव भावली, रामपति कहार मासलपुर मिथलेश जाटव भावली, राज जाटव, मौसमबाई जाटव, देवेश जाटव शिवानी जाटव भावली, रमेश कहार मासलपुर, जयसिंह ,जराटव, सुमित्रा जाटव, सूखीबाई जाटव, रिषभ जाटव, फूलकुमारी जाटव, काजल जाटव, कोमल जाटव, नेहा जाटव, शिवकुमारी जाटव कोरीपुरा, गुड्डा हरिजन मासलपुर, वंदना जाटव भावली, शिवाबाई जाटव भावली, वंदना मीणा भावली, द्रोपदी जाटव कसारा, मानसिंह जाटव कसारा, रवि कोली, चंतन कोली, राधिका कोली, प्रियंका तमोली मासलपुर सहित कईअन्य बीमार हो गए।

जमीन पर लिटा किया उपचार

अस्पताल में एक के बाद सौ से अधिक मरीज आने से अफरातफरी का माहौल हो गया।चिकित्सक व चिकित्साकर्मीव्यवस्थाओं को संभालते रहे। हालांकि ग्रामीणों ने चिकित्साकर्मियों का सहयोग किया। स्थिति यह रही कि पलंग कम पडऩे पर मरीजों का जमीन और बैंचों पर लिटाकर उपचार करना पड़ा