5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में अकेली 55 साल की महिला से बलात्कार, लोगों ने आरोपी को पकड़ पीटा

किराए के मकान में रह रही 55 वर्षीय महिला को अकेला देख सोमवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति घर में घुस गया तथा मुंह में कपड़ा ठूंस कर बलात्कार किया।
less than 1 minute read
Google source verification
rape in Hindaun city Karauli

हिण्डौनसिटी। किराए के मकान में रह रही 55 वर्षीय महिला को अकेला देख सोमवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति घर में घुस गया तथा मुंह में कपड़ा ठूंस कर बलात्कार किया।

इस बीच अचानक आए पति ने पड़ोस के लोगों के साथ मिल कर आरोपी को पकड़ लिया तथा धुनाई कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी का राजकीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कराया।

फेरों से पहले शादी से इनकार, दुल्हन बहनें बोलीं- अनपढ़ों से नहीं करेंगे शादी

पीडि़ता की शिकायत पर उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। बाद में पुलिस ने पीडि़ता का परीक्षण कराया।

एएसआई रामस्वरूप सिंह जादौन ने बताया कि महिला अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती है। उसका पति सुबह करीब नौ बजे मजदूरी करने चला गया।

इसके बाद सुबह करीब 10 बजे आरोपी अकेली महिला देख उसके घर में घुस गया तथा मुंह में कपड़ा ठूंस कर जान से मारने का भय दिखा बलात्कार किया। इसी बीच काम पर गया पीडि़ता का पति घर लौट कर आ गया।

शोर मचाने पर एकत्रित हुए पड़ोस के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया व जमकर पिटाई कर दी तथा सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फिर शर्मसार राजस्थान! धरियावाद में पिता ने किया रेप, अलवर में यूपी के लड़की से गैंगरेप

पति बाहर करने गया था मजदूरी, घर में घुसकर सो रही विवाहिता के साथ बलात्कार