राजस्थान में गंगापुर जिले के बालघाट थाना क्षेत्र के रानोली गांव में 3 मई को रात्रि के समय घर के बाहर सो रहे हिस्ट्रीशीटर उस्मान की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि कुरुक्षेत्र के एक आश्रम से आरोपी हरिओम पुत्र नथूआराम निवासी कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया है। वहीं हथियार भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ गंगापुरसिटी पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा है।