उन्होंने आगे लिखा कि 'अगर निर्भय सिंह बडेसरा के पास कोई सबूत हो तो वो पेश करें, जिससे सत्यता का पता लग सके। अगर मेरे पास पैसे ही होते तो मैं अपने परिवार के खिलाफ कोर्ट में केस ही क्यों करता?" सोशल मीडिया पर निर्भय सिंह बडेसरा ने जो वीडियो डाली है, उसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। निर्भय सिंह बडेसरा को उसके इस कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करता हूं।'