टोडाभीम. अखिल भारतीय बैरवा महासभा की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। संत हरिहर आश्रम अम्बेडकर पार्क में आमसभा हुई। तहसील अध्यक्ष गंगाराम बैरवा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने की बात कही। समारोह में लक्खीराम बैरवा, हरीसिंह, डोडीराम, छुट्टनलाल बैरवा आदि ने विचार व्यक्त किए। भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला महामंत्री भीमसिंह राजावत, पार्षद सतीशचन्द गोयल ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।