बातचीत के दौरान ही धमकी
पंचायत सहायक भर्ती परीक्षा के परिणाम के मामले में अभ्यर्थी जिला प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपने के लिए समारोह में आए। अभ्यर्थी मंत्री से बातचीत कर रहे थे। अभ्यर्थियों ने डीईओ पर मनमानी का आरोप लगाया। इसके जवाब में डीईईओ ने कहा कि मामला कोर्ट में है तथा जिला परिषद से आदेश नहीं मिले हैं। इस कारण पंचायत सहायक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी नहीं किया जा रहा है। इसी दौरान तैश में आए राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष व भाजपा जिला संगठन के प्रभारी भूपेन्द्र सैनी ने डीईईए देवेन्द्र पाल सिंह तंवर से कहा कि ‘सुन लिसिन टू मी, दो मिनट में चमड़ी उधेड़ दूंगा। ज्यादा बकवास कर रहा है यहां।’ इस पर डीईईओ ने नाराजगी जताई, जिससे दोनों में विवाद के हालात पैदा हो गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी डीईईओ को घेरना शुरू कर दिया। बाद में जिला प्रभारी मंत्री ने मामला शांत कराया।