प्राचार्य भगवानसहाय शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव के लिए 17 नामांकन भरे गए थे। जांच में सभी सही पाए गए। सुबह 10 बजे सूची चस्पा की गई। 11 से दोपहर दो बजे तक नामांकन वापसी के दौर में मान-मनुहार के बाद अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिए। अब अध्यक्ष पद के लिए दिलीपसिंह, मिथलेश मीणा, विजयसिंह जाटव व सुमेरसिंह जाटव, उपाध्यक्ष पद के लिए लवकुश जाटव व विश्वेन्द्रसिंह तंवर, महासचिव पद के लिए गजेन्द्रसिंह बेनीवाल, मुनेश चन्द, सपीता बाई व सलौनी मीणा तथा संयुक्त सचिव पद के लिए योगेन्द्रसिंह गुर्जर, शुभम तिवाड़ी व सौरभ गुप्ता मैदान में हैं।