2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंदरों के आतंक से परेशान हैं लोग

http://patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Vijay ram

•

Updated: 12 Sep 2018, 10:11 PM IST

Monkey Attacking Humans - rajasthan News

दिल्ली नहीं, बंदर राजस्थान के इस शहर में भी बन गए हैं बड़ी आफत, मौका पाते ही कर देते हैं लोगों पर हमला


करौली.
शहर के चटीकना मोहल्ले में छत पर घूम रहे एक व्यक्ति को बंदरों ने धक्का दे दिया। इससे व्यक्ति छत से नीचे गिरकर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार, शिवकुमार शर्मा पुत्र भगवती प्रसाद शर्मा निवासी चटीकना रविवार को किसी काम से छत पर गए थे। इसी दौरान अचानक छत पर बंदरों का झुंड आया और शिवकुमार को धक्का दे दिया। इससे शिवकुमार छत से नीचे गिरकर घायल हो गए। चिकित्सकों ने उन्हें फ्रेक्चर बताया है। इससे करीब दस दिन पूर्व विद्या देवी पत्नी रामचरण शर्मा को भी बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया था। लोगों ने बताया कि शहर में बंदरों का आतंक दिन ब दिन बढ़ता रहा है, लेकिन नगरपरिषद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। अब तक बंदर कई लोगों को घायल कर चुके हैं। यह बंदर खास तौर से छोटे बच्चों के लिए खतरा बने हुए हैं।

विकलांगों की मांगें उठाईं
करौली. न्यायालय परिसर में रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करौली के अध्यक्ष फारुक अहमद की अगुवाई में विकलांग आंदोलन संघर्ष समिति की पेंशन व ट्राई साइकिल से जुड़ी समस्याओं पर बैठक हुई। इसमें विधायक दर्शन सिंह एवं कमेटी प्रवक्ता रोहित गुप्ता, उपाध्यक्ष अशफाक अहमद, महासचिव ताहिर खान एवं विकलांग संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष के साथ सैकड़ों विकलांग मौजूद रहे। विधायक को इनकी समस्याएं बताईं गईं।

चिकित्सक परामर्श शिविर लगा
करौली. शहर में मौलाना आजाद सी.सै. स्कूल बागे बरकत में सोशल वेलफेयर सोसायटी एवं सीपी हॉस्पीटल गंगापुर सिटी के तत्वाधान में रविवार को निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर लगाया गया। इसमें जनरल फिजिशियन डॉ. आर. के. मेहता, डॉ. रोहित गुप्ता, फिजियोथेरेपिस्ट खरेंद्र कुमार समेत बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ क्षितिज गुप्ता आदि ने सेवाएं दीं। शिविर में हृदय रोग, दमा, श्वास समस्या, पेशाब व लीवर संबंधी बीमारियों, फेफडे, सूजन आदि पर 338 रोगियों को परामर्श व दवावितरण किया गया।

शराबबंदी के लिए कमेटी गठित
करौली. दक्ष प्रजापति विकास संस्थान की ओर से विशनलाल की अध्यक्षता में तीन बड़ करौली पर रविवार को शराब पाबंदी को लेकर बैठक हुई। इस मर्तबा सामाजिक व धार्मिक फंक्शन में पूण शराबबंदी कराने के उद्देश्य से एक कमे?टी गठित की गई। कहीं भी ऐसा होने पर 5100 रुपए जुर्माना तय किया गया। समिति में रामेश्वर ठेकेदार को बतौर अध्यक्ष, भरोसी पटेल एवं खिलाडी पटेल, राधेलाल, छीतर लाल समेत करीब एक दर्जन लोगों को शामिल किया गया।
..

एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष नियुक्त
करौली. कृपाल मीणा को शहर में युवा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक चांदना और प्रभारी सहजाद पठान समेत देवेंद्र कादियान आदि द्वारा उन्हें एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष का पद सौंपा गया।
---