नादौती. यहां पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को प्रधान धनुचंद सांवरिया की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। क्षेत्र की पेयजल, विद्युत सड़क, चिकित्सा आदि से सम्बन्धित समस्याओं पर समीक्षा कर इनके निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। इससे पूर्व विकास अधिकारी सुरेश चंद मीना ने गत बैठक की कार्यवाही को पढ़कर सुनाया।