10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान का रण : संकटमोचक रही है सपोटरा सीट, 3 बार सरकार बनाने-बचाने में रही भूमिका

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

rohit sharma

•

Updated: 9 Oct 2018, 8:30 AM IST

करौली।

एसटी सुरक्षित सपोटरा सीट को सरकार गठन और सरकार बचाने के कारण संकटमोचक मानते है। यहां के विधायकों ने 3 बार तत्कालीन मुख्यमंत्रियों की कुर्सी बचाई। 1967 के चुनाव के बाद मोहनलाल सुखाडिय़ा को सीएम बनने के लिए विधायकों की जरूरत थी।

तब सपोटरा से भारतीय जनसंघ के विधायक रामकुमार ने कांग्रेस में पाला बदल कर सुखाडिय़ा को सीएम की कुर्र्सी पर बैठाने में राजनीतिक रूप से मदद की थी। 1996 में जब तत्कालीन सीएम भैरोंसिंह शेखावत की कुर्सी पलटने की कोशिशें हुईं। तब यहां के विधायक रंगजी मीणा ने खुले तौर पर शेखावत का साथ देकर उनके मुख्यमंत्री पद को बचाया था। इसके बदले में रंगजी ने विधायकी काल में जब जो काम बताया उसकी कभी न नहीं हुई।

उस दौरान करौली से निर्दलीय विधायक हंसराम ने भी शेखावत का साथ देकर करौली को जिला बनवाया था। 2008 में गहलोत सरकार को बचाने के लिए बसपा से विधायक रमेश मीणा ने अपने दल के 6 विधायकों के साथ पाला बदला था।

यह भी जानिए

05 बार परिसीमन हो चुका है राजस्थान में विधानसभा क्षेत्रों का
176 विधानसभा क्षेत्र थे 1951 के हुए पहले परिसीमन में
184 विधानसभा क्षेत्र थे 1966 के दूसरे परिसीमन में
200 विस क्षेत्र थे 1976 के तीसरे परिसीमन में
05 वां परिसीमन राजस्थान विधानसभा का 1980 में हुआ था