4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैलादेवी मेले के आगाज के साथ रोडवेज की बल्ले-बल्ले, आय का आंकड़ा 45 लाख के पार पहुंचा

कैलादेवी चैत्र लक्खी मेले के आगाज से पहले यात्रियों के परिवहन से रोडवेज की आय का आंकड़ा 45 लाख रुपए के पार पहुंच गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 28 Mar 2025, 3:44 PM IST

rajasthan roadways Kailadevi Mela

हिण्डौसिटी। कैलादेवी चैत्र लक्खी मेले के आगाज से पहले यात्रियों के परिवहन से रोडवेज की आय का आंकड़ा 45 लाख रुपए के पार पहुंच गया। महज दो मेला यूनिटों से तीन दिन में अर्जित राजस्व से रोडवेज प्रबंधन को इस बार मेला से अच्छी आमदनी मिलने की उम्मीद है। हालांकि अभी मेला का शुरुआती दौर है।

कैलादेवी मेला के केन्द्रीय सांख्यिकी नियंत्रण कक्ष प्रभारी आलोक शर्मा ने बताया कि 24 मार्च से शुरू हुई रोडवेज मेला स्पेशल सेवा में कैलादेवी मेला ग्राउंड व हिण्डौन रेलवे स्टेशन की दो यूनिटों का चालू किया गया है। अन्य सात यूनिट यात्री भार के अनुसार 28 मार्च तक क्रमिक रूप से शुरू होगी।

कैलादेवी में मेले के विधिवत आगाज पहले ही दो यूनिटों से 24 व 25 मार्च को यात्रियों को किराए में 50 प्रतिशत छूट देकर 20 लाख 83 हजार 720 रुपए की नकद आय हुई। सर्वाधिक आय 25 मार्च को कैलादेवी मेला ग्राउंड से 13 लाख 26 हजार 484 रुपए हुई है। इस दिन करौली बस स्टैण्ड से 46 हजार 135, हिण्डौन रेलवे स्टेशन से 73 हजार 960 रुपए की आय हुई।

यह भी पढ़ें : नागौर जिले के इस कस्बे और 30 गांवों को आज भी रोड़वेज बस का इंतजार

26 मार्च को मेला का शुभारंभ होने से यात्री भार बढ़ने से हिण्डौन रेलवे स्टेशन पर 5 लाख 90 हजार 328 रुपए , बस स्टैण्ड पर 63 हजार 365 तथा कैलादेवी मेला ग्राउंड में आय का आंकड़ा 45 लाख 97 हजार 287 रुपए पहुंच गया।

इधर, रेलवे स्टेशन के मेला बस स्टैण्ड के प्रभारी प्रेम बेनीवाल व प्रहलाद सिंह ने बताया कि गुरुवार कुल 49 बसों की रेलवे स्टेशन मेला बस स्टैण्ड यूनिट पर रिपोर्टिंग हो गई है। गुरुवार को 50 बस यात्रियों को लेकर कैलादेवी गई व 65 बसें यात्रियों को वापसी के लिए रेलवे स्टेशन लेकर आई। शुक्रवार को विभिन्न डिपो से यूनिट पर 17 बसें और आएंगी।

बड़ी खबरें

View All

करौली

राजस्थान न्यूज़