करौली सदर के थानाधिकारी रामेश्वर दयाल मीना ने बताया कि भजन (25) पुत्र गिलासी माली निवासी नाजिर का मंदिर (कैलादेवी) की ससुराल कोटे गांव में है, जो तीन दिन पहले काफी समय से पीहर में रह रही पत्नी को लेने आया था, जिसका शव मामचारी गांव के बांध में मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस को चरवाहों से बांध में शव तैरने होने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा FSL टीम ने सबूत संकलित किए। थानाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया रस्सी से गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। बांध से शव निकाला या तब गले में रस्सी भी थी।