जहां से रात 10 बजकर 5 मिनट पर चलकर रात 10.55 बजे हिण्डौनसिटी आएगी। पांच मिनट रुक कर रात 11 बजे रवाना होकर ट्रेन बयाना, रूपवास के रास्ते तड़के 3 बजकर 30 मिनट पर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। गौरतलब है कि आमतौर पर मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन मेला के उतार पर होता है, ऐसे से ट्रेन को उपेक्षित यात्री नहीं मिलते हैं। पहली बार नवसंत्सर प्रतिप्रदा से पहले स्पेशल ट्रेन का संचालन मेला पर्यंत तक होगा। इससे आगरा की ओर से आने वाले यात्रियों को खासा लाभ मिलेगा।