24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इस जिले को मिली नई रोडवेज बसें, दिवाली पर सुगम होगा यात्रियों का सफर

राजस्थान के इस जिले को रोडवेज की तरफ से नई बसें दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 5 Oct 2024, 12:03 PM IST

दीपावली के त्योहारी सीजन में रोडवेज बसों में यात्रियों का सफर सुगम होगा। परिवहन निगम ने रोडवेज डिपो में 4 और नई बसों की आपूर्ति दी है। वहीं 4 नई बसें कम्पनी की जयपुर वर्कशॉप में आपूर्ति के लिए तैयार हैं। इससे करौली व हिण्डौन डिपो में बीएस-6 श्रेणी की संख्या 12 हो जाएगी। वहीं दीपोत्सव तक 4 और बसें मिलने की उम्मीद है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो माह के अंत तक अनुबंध सहित डिपो के बेड़ा में बसों की संख्या बढ़कर 69 हो जाएगी।

दरअसल रोडवेज डिपो सूत्रों के अनुसार, राजस्थान परिवहन निगम ने दो माह पहले सुपर एक्सप्रेस ब्लू लाइन की 510 बसें खरीदीं थीं। जिन्हे प्रदेश की सभी 52 रोडवेज डिपो के लिए आवंटित किया गया। बस निर्माता कम्पनी ने पहली खेप में अगस्त माह के दूसरे पखवाड़े में 156 बसों की रोडवेज मुख्यालय को आपूर्ति दी थी। जहां से करौली व हिण्डौन आगार को 2-2 बसें भेजी गई थी। शेष बसों की खेप मिलने पर गत दिवस 4 और नई बसें रोडवेज डिपों में जयपुर मुख्यालय से भेजी गई हैं। इससे रोडवेज डिपो में बीएस-6 श्रेणी की बसों संख्या बढ़ कर 8 हो गई हैं।

वहीं, 4 बसें कम्पनी कार्यशाला में आपूर्ति लिए तैयार खड़ी हैं। रोडवेज डिपो प्रबंधन ने पूर्व में आई चारों बसों को दिल्ली सहित विभिन्न मार्गों पर संचालित कर दिया है। वहीं, गत दिवस आई चार बसों को एसआरटी व परिवहन विभाग की कार्रवाई के बाद मार्गों पर संचालित किया जाएगा। डिपो कार्यशाला के पारी प्रभारी मोहम्मद तजम्म्मुल खान ने बताया कि हिण्डौन व करौली डिपो में रोडवेज निगम की 40 व अनुबंध की 8 बसें संचालन योग्य हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इन 3 जिलों में बनेगी 200 KM लंबी नहर, 5046 परिवारों की जाएगी जमीन

16 बसों का हुआ है आवंटन

रोडवेज डिपो के प्रेम बेनीवाल ने बताया कि परिवहन निगम मुख्यालय द्वारा कुल 510 नई बसें खरीदी हैं। इनमें से करौली डिपो के लिए 6 व हिण्डौन डिपो के लिए 10 बसें आवंटित की हैं। बीएस -6 श्रेणी की कुल 16 बसों में से डिपो को 8 बसों की आपूर्ति मिल गई है।

लोहागढ़ से आई 2 पुरानी बस

लोकल मार्गों पर बसों का टोटा झेल रही हिण्डौन डिपो को भरतपुर की लोहागढ़ डिपो से दो पुरानी बसें भी मिली हैं। भरतपुर के एनसीआर क्षेत्र में होने से 2012 मॉडल की बसें प्रतिबंधित होने से मुख्यालय ने दो बसों को हिण्डौन डिपो भेज दिया है।

अनुबंध की बसें भी आएंगी

रोडवेज सूत्रों के अनुसार जिले की हिण्डौन व करौली डिपो में अनुबंध की 7-7 बसों का आवंटन हैं। अवधिपार होने से हाल ही में 5 बसों का ऑफ रूट किया गया है। ऐसे में अनुबंध की 5 नई बसें भी डिपो को जल्द मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : स्कूली बस में घुसे 15-20 बदमाश, छात्राओं के फाड़े कपड़े; मंत्री के दखल देने पर हरकत में आई पुलिस