29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हुड्डा की रोहतक रैली से दूर हुए सोनिया, राहुल व आजाद

Mahaparivartan Rally In Rohtak: चंडीगढ़. कांग्रेस हाईकमान ( Congress ) के साथ आरपार की लड़ाई का मोर्चा खोलने वाले भूपेंद्र सिंह हुड्डा ( Hooda ) ने खुलकर खेलना शुरू कर दिया है। हुड्डा ने 18 अगस्त को रोहतक ( Rohtak ) में महापरिवर्तन रैली ( Rally ) का ऐलान किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करनाल

•

image

Devkumar Singodiya

•

Updated: 2 Aug 2019, 6:30 PM IST

haryana news

haryana news

पोस्टर से राहुल सोनिया के फोटो गायब
कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ( Ashok Tanwar ) इस महापरिर्वन रैली से पल्ला झाड़ चुके हैं, लेकिन हुड्डा ने इसे सफल बनाने के लिए 4 अगस्त ( August ) को रोहतक में कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया है। इसमें हरियाणा ( Haryana ) के सभी जिलों से हुड्डा के खास समर्थक शामिल होंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए सोशल मीडिया ( Social Media ) पर कुछ पोस्टर वायरल किए जा रहे हैं। इनमें कार्यकर्ताओं से रोहतक नई अनाज मंडी पहुंचने की अपील की गई है, लेकिन राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ), सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi ), पार्टी प्रभारी गुलाम नबी आजाद ( Azad ) समेत किसी भी नेता का फोटो नहीं है। पोस्टरों पर हाथ के पंजे का निशान तो है, लेकिन भूपेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा के अलावा किसी अन्य का फोटो नहीं है।


अपने बूते दिखाएंगे दम
असल में हुड्डा पंजाब ( Punjab ) में अमरिंदर सिंह ( Amrinder Singh ) की तरह दबदबे के बूते पार्टी ( Party ) की कमान चाहते थे, लेकिन राहुल गांधी की असहमति के चलते हुड्डा को कमान नहीं मिल सकी है। कार्यकर्ता सम्मेलन के पोस्टरों से गांधी परिवार को आउट कर हुड्डा परिवार ने इशारा किया है कि उन्हें अपनी सियासत के लिए गांधी परिवार ( Gandhi Family ) के सहारे की जरूरत नहीं है। बल्कि वह अपने बूते पर प्रदेश में दमखम दिखाएंगे।


हरियाणा की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां करें क्लिक ...

https://www.patrika.com/haryana-news/

https://www.patrika.com/ambala-news/bhupender-hooda-haryana-hooda-will-campaign-against-congress-4905732/