
मुठभेड़ के दौरान पशु तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो
कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले की सोरों कोतवाली पुलिस को बीती रात्रि चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक अन्तरजनपदीय पशु तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा के अलावा एक बोलेरो, पिकअप कार और टाटा 407 डीसीएम बरामद की है। जिससे पशु चोर भैंसों को लादकर ले जाते थे, जबकि तीन चोर अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गये।
एसपी सुशील घुले ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बीती रात सोरों कोतवाली की पुलिस गोरहा नहर रोड और सहावर बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी, तभी दो गाड़ियां आती हुई दिखाई दीं। जैसे ही पुलिस ने रुकवाने का प्रयास किया तो पशु तस्करों ने गाड़ियों को रोक कर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए राजू पुत्र लालाराम जाटव निवासी नदरई कोतवाली कासगंज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन चोर अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गये। पकड़ी गई दोनों गाड़ियों पर दो-दो नंबर प्लेट मिली है। फिलहाल फरार तीनों पशु तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिये गये हैं, जल्द पशु तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा। वहीं उन्होंने बताया कि यह शातिर पशु तस्कर हैं, जिनके खिलाफ आस पास के जिलों में पशु चोरी के मुकदमे भी दर्ज हैं।
Published on:
1 Aug 2019, 5:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.