नकदी के साथ बाइक भी ले गई
कमलेश नाम की इस युवती ने कासगंज जनपद के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव तबालपुर के रहने वाले महेश चंद्र के बेटे गोपाल के साथ एक अक्टूबर को तहसील में कोर्ट मैरिज की थी। कमलेश पांच दिनों तक संस्कारी बहू बनकर ससुराल में रही। आरोप है कि पांच दिन बाद कमलेश के भाई और उसकी भाभी निवासी कर्णवास निवासी बेलोन बनकर घर पर आ गए। तीनों ने मिलकर गोपाल और उसकी मां भारती, भाई कोमल, भाभी पायल, पिता महेश चंद्र को चाय और खाने में नशीला पदार्थ खिला दिया। परिवार के पांचों सदस्य नशे में बेहोश हो गए। उधर, लुटेरी दुल्हन घर में रखे जेवरात,बाइक के अलावा 70 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गई। सुबह स्थानीय लोगों ने परिवार के बेहोश सदस्यों को 100 शैया संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया।