28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कासगंज
किसानों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पीएम मोदी के नाम सौंपा ज्ञापन
Play video

किसानों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पीएम मोदी के नाम सौंपा ज्ञापन

किसानों ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के हित की बात करती है, लेकिन डीजल और बिजली के बिलों में लगातार हो रही बढोत्री से किसान पूरी तरह से बर्बाद हो गया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कासगंज

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 10 Aug 2018, 7:24 PM IST

कासगंज। उत्तर प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी नीतियों का आरोप लगाकर उत्तर प्रदेश किसान सभा कासगंज ने शहर में जुलूस निकाल कर एसडीएम सदर का घेराव किया। एक सभा का आयोजन कर नौ सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम सुनील कुमार सिंह के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजकर समाधान की मांग उठाई।

मोदी सरकार पर निशाना

कासगंज एसडीएम कार्यालय पर सभा का आयोजन करते हुए उत्तर प्रदेश किसान सभा के कार्यकर्ताओं में 100 से अधिक महिला पुरूष किसान शामिल थे। उनका कहना था कि मोदी सरकार किसानों के हित की बात करती है, लेकिन डीजल और बिजली के बिलों में लगातार हो रही बढोत्री से किसान पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। मजबूर होकर आज किसानों को आंदोलन की राह अपनानी पड़ रही है। वादे के बावजूद भी किसान की दोगुनी आय नहीं हुई। खाद बीज कीट नाशक के दामों में कई गुना वृद्धि हो गई।