28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कासगंज: ग्रामीणों ने खदेड़े डकैत, घंटों चलीं गोलियां

बदमाशों के आने की सूचना के बाद पुलिस और पीएसी भेज दी गयी थी, लेकिन बदमाश भागने में सफल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कासगंज

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 13 May 2018, 9:35 PM IST

Firing

कासगंज। जिले में डकैती की वारदातों के बाद सहावर थाना क्षेत्र में ग्रामीणों और डकैतों के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। जहां मक्के के खेत में छुपे डकैतों और ग्रामीणों के बीच जमकर कई राउंड फायरिंग हुई। मौके पर पहुंची पुलिस और पीएसी को देख डकैत भाग खड़े हुए। जिसके बाद एसपी के आदेश पर पुलिस पूरी रात खाक छानती रही, लेकिन पुलिस के हत्थे बदमाश नहीं चढ़ सके।

मौके पुलिस-पीएसी तैनात

आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को सहावर थाना क्षेत्र में हुई डकैती के दौरान तीन हत्याओं की वारदात के बाद लगातार ग्रामीणों मेें डर का माहौल बना हुआ है। जिसके चलते ग्रामीण जाग जाग कर रात बिता रहे हैं। बीती शनिवार की रात सहावर थाना क्षेत्र के मौहल्ला हंसनगर में ग्रामीणों को मक्का के खेत में डकैतों के आने की आहट सुनाई दी और ग्रामीणों में जगार हो गई। जैसे ही ग्रामीणों ने बदमाशों को फायरिंग कर ललकार लगाई इसी बीच डकैतों ने भी जवाब में कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के इलाकों के लोग भी इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दिये जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और डेढ़ सेक्शन पीएसी को देखकर डकैत भाग खड़े हुए।

डकैत फरार

बदमाशों के आने की सूचना के बाद एसपी पीयूष श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए। जिनके आदेश के बाद पुलिस पूरी रात इलाके में काॅम्बिंग करती रही, लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे है। मुठभेड़ के बारे में स्थानीय निवासी संदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने मक्का के खेत में डकैतोें को देखा था, जिसके बाद ग्रमीणों और डकैतों में मुठभेड़ हुई, और कई राउंड गोलियां भी चलीं। डकैत मौके का फायदा उठा कर भाग गए।

चैकिंग अभियान जारी

वहीं मौके पर पहुंचे एएसपी डाॅॅ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि बदमाशों के आने की सूचना के बाद पुलिस और पीएसी भेज दी गयी थी, लेकिन बदमाश भागने में सफल हो गए। फिलहाल पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।