1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमीनी रंजिश में फायरिंग, दो लोग घायल

जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में गांव हुई पंचायत के दौरान सुलह हो गई थी लेकिन आज फिऱ फायरिंग हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कासगंज

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 21 Sep 2017, 7:40 PM IST

Friring

कासगंज। कोतवाली सोरों क्षेत्र में मामूली जमीनी विवाद में एक ही गांव के दो पक्षों जमकर फियरिंग हुई। एक पक्ष के दो लोग गोलियां लगने से घायल हुए हैं। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाज़ के लिए दोनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची कोतवाली सोरों पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है।

जमीन को लेकर चल रहा है विवाद

आपको बता दें कि कासगंज जनपद के थाना सोरों क्षेत्र के किरामई गांव में जमीनी विवाद में आज हुई फायरिंग से दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए कासगंज जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी घटना की पड़ताल की और मौका मुआयना करके मामले की जांच में जुट गयी। फायरिंग में गोली लगने से घायल हुए प्रदीप के मुताबिक उसका गांव के ही दबंगों से कुछ समय पूर्व से खेत को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिन पूर्व गांव में पंचायत लगने के बाद विवाद ख़त्म हो गया और दोनों पक्षों में सुलह हो गई।


घायलों की हालत गंभीर

प्रदीप पुरानी सब बातों को भूल गया, लेकिन आज जब प्रदीप की भाभी खेत की जमीन पर किसी काम से गयी तो दबंगों ने प्रदीप की भाभी को ईंट मारकर घायल कर दिया। वहीं इस बात की सूचना घायल प्रदीप और उसके घर वालों को लगी तभी घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर अपने खेत की ओर दौड़ पड़े वहीं खेत की जमीन को कब्जाने के लिए पहले से ही रंजिश माने बैठे दबंगों ने प्रदीप के परिवारीजनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें प्रदीप व प्रदीप का भाई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें सूचना पर पहुंची सोरों कोतवाली पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से अलीगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।