4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कासगंज
Exclusive कासगंज हिंसा: चंदन को गोली मारने से पहले क्या हुआ था, देखें सीसीटीवी वीडियो
Play video

Exclusive कासगंज हिंसा: चंदन को गोली मारने से पहले क्या हुआ था, देखें सीसीटीवी वीडियो

26 जनवरी की सुबह मोहल्ला बड्डू का एक्सक्लूसिव सीसीटीवी फुटेज।
Google source verification

कासगंज। 26 जनवरी को कासगंज हिंसा की कहानी कहां से शुरू हुई। क्या हुआ था उस दिन, पत्रिका टीम को इसका एक्सक्लूसिव वीडियो मिला है। चंदन गुप्ता की जान चली गई। पूरा शहर दंगे की आग में झुलस उठा। लोग घरों में कैद हो गए। पत्रिका टीम ने उत्तर प्रदेश कासगंज जिले के मोहल्ला बड्डू नगर बिलराम गेट अब्दुल हमीद चौराहे से इस घटना की तह तक जाने का प्रयास किया। इस दौरान सीसीटीवी का एक फुटेज सामने आया, जो हैरान कर देने वाला था। विवाद कहां से शुरू हुआ, इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है। विवाद 26 जनवरी की सुबह 9 बजकर 54 मिनट 41 सेकेंड पर शुरू हुआ। यहां का मामला चंद मिनटों बाद शांत हो गया, आगे की घटना बिलराम गेट पर हुई।